फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान से चार कदम आगे निकले बॉबी देओल, धमाकेदार लुक ने बताया 100 करोड़ी होना तय

Wed, 21 Mar 2018 03:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉबी देओल
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग लगभग खत्म होने को है। पूरी टीम अबु धाबी में शूटिंग कर रही है। इस बीच सलमान ने 'रेस 3' की फैमिली से मिलाने का फैसला लिया। इसी के साथ उन्होंने फिल्म से अपना लुक शेयर किया।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान
फिल्म में सलमान सिकंदर नाम के शख्स का किरदार निभा रहे हैं। इसके बाद जैकलीन फर्नांडिस का लुक सामने आया। फिल्म में जैकलीन जेसिका के रोल में हैं। अब बॉबी देओल का लुक भी रिलीज हो गया है।
विज्ञापन

3 of 5
जैकलीन
सलमान खान ने फिल्म से बॉबी के लुक को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। साथ ही लिखा, 'यशः द मेन मैन'। जी हां, सलमान के इस ट्वीट से पता चल रहा है कि बॉबी का फिल्म में मेन रोल है। वहीं बॉबी ने सलमान के इस ट्वीट को रिट्वीट किया।



 

4 of 5
बॉबी देओल
बॉबी देओल ने लिखा, 'जब सिकंदर आपको मेन मैन बुलाए... ये रेस तो अब और इंट्रेस्टिंग होगी।' इससे साफ है कि बॉबी 'रेस 3' में सलमान खान को टक्कर देते हुए नजर आएंगे। इससे पहले सलमान ने फिल्म का लोगो भी रिलीज किया था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉबी देओल
बता दें कि यह फिल्म कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान, जैकलीन और बॉबी देओल के अलावा अनिल कपूर, साकिब सलीम और डेजी शाह भी होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें