फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही फिल्म कर गुमनाम हुई ये 'गांव की छोरी', अब विदेश में खड़ा किया अरबों का साम्राज्य

Sun, 28 May 2017 08:44 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 5
गायत्री जोशी
बॉलीवुड में ना ही एंट्री कर पाना आसान है और ना ही टिक पाना। हर किसी को बॉलीवुड इंडस्ट्री रास नहीं आती। इन्हीं में से एक नाम गायत्री जोशी का भी है। गायत्री जोशी ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'स्वदेश' से अपने करियर की शुरुआत की ‌थी। ये गायत्री की पहली और आखिरी फिल्म थी। एक ही फिल्म के बाद गायत्री ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। 
विज्ञापन

एक ही फिल्‍म कर गुमनाम हुई ये 'गांव की छोरी', अब विदेश में रहकर बनीं अरबों के साम्राज्य की मालकिन

2 of 5
गायत्री जोशी
42 साल की हो चुकीं गायत्री ने 1999 में फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में पार्टिसिपेट किया था। वो टॉप 5 फाइनलिस्ट में भी थीं। इस‌के बाद साल 2000 में मिस इंटरनेशनल कॉम्पटीशन में गायत्री ने जापान में भारत का रिप्रेजेंट किया था। इसके बाद गायत्री जगजीत सिंह के म्यूजिक वी‌डियो में भी काम किया। 
विज्ञापन

एक ही फिल्‍म कर गुमनाम हुई ये 'गांव की छोरी', अब विदेश में रहकर बनीं अरबों के साम्राज्य की मालकिन

3 of 5
गायत्री जोशी
इसके अलावा वो हंस राज हंस के झांझरिया एल्बम में भी नजर आईं। गायत्री ने कई बड़े विज्ञापन कर भी अपनी पहचान बनाई। लेकिन बॉलीवुड में कमाल नहीं दिखा पाईं। गायत्री को अपनी पहली ही फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म भले ही हिट ना हुई हो लेकिन इसमें गायत्री की एक्टिंग को हर किसी ने पसंद किया।

एक ही फिल्‍म कर गुमनाम हुई ये 'गांव की छोरी', अब विदेश में खड़ा किया अरबों का साम्राज्य

4 of 5
गायत्री जोशी
इस फिल्म के लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले। लोगों को उम्मीद थी कि वो जल्द ही अगली फिल्म में भी दिखाई देंगी। लेकिन फिल्म फ्लॉप होने की वजह से गायत्री को अगला प्रोजेक्ट नहीं मिला। स्वदेश की रिलीज के एक साल बाद गायत्री ने बिजनेस मैन विकास ओबेरॉय से शादी कर ली। अब गायत्री ग्लैमर की दुनिया से दूर अपने पति के साथ विदेश में रह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही फिल्‍म कर गुमनाम हुई ये 'गांव की छोरी', अब विदेश में खड़ा किया अरबों का साम्राज्य

5 of 5
गायत्री जोशी
विकास ओबेरॉय ओबेरॉय रियलिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। विकास ओबेरॉय की कंपनी ने ही 'द ग्रांड हयात' होटल बनाया है। पिछले एक दशक में गायत्री जोशी के लुक में भी काफी बदलाव आया है। आज गायत्री दो बच्चों की मां हैं और अपने घर परिवार में व्यस्त हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें