फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई फिल्मों में काम कर चुकीं इस पॉपुलर एक्ट्रेस के साथ बेटे ने किया कुछ ऐसा, फूट-फूट कर रोईं

Sun, 28 May 2017 02:41 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 7
गीता कपूर
बॉलीवुड में कोई स्टार तभी तक चमकता है जब तक वो बड़े पर्दे पर दिखाई देता है। पर्दे से हटते ही उसकी चमक फीकी पड़ जाती है। आज हम एक ऐसे ही सितारे की बात कर रहे हैं जिन्होंने पाकीजा जैसी फिल्मों बेहतरीन काम कर सुर्खियां बटोरी थीं। इस सितारे का नाम गीता कपूर है।
विज्ञापन

'पाकीज़ा' की इस एक्ट्रेस को हॉस्पिटल में छोड़कर भाग गया बेटा, कमरे में बंद करके पीटता था

2 of 7
गीता कपूर
आज गीता कपूर जिस हालत में हैं उसे देखकर आपका दिल भी पसीज जाएगा। आज गीता अपने बेटे की वजह से ही बुरे दौर से गुजर रही हैं। 58 साल की गीता को उनके बेटे राजा ने कुछ महीने पहले गोरेगांव के एसआरवी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। और फिर उन्हें वहीं छोड़कर चला गया। गीता अपने बेटे का इंतजार करती रहीं। लेकिन वो नहीं लौटा।
विज्ञापन

'पाकीज़ा' की इस एक्ट्रेस को हॉस्पिटल में छोड़कर भाग गया बेटा, कमरे में बंद करके पीटता था

3 of 7
गीता कपूर
मिड डे में छपी खबर के मुताबिक, राजा पेशे से कोरियोग्राफर है। वहीं गीता की बेटी पूजा एयर होस्टेस है। डॉक्टर्स ने राजा और पूजा दोनों को कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन तक नहीं उठाया। गीता की तबीयत खराब है और उनके बच्चे खर्चा उठाने को तैयार नहीं हैं। अब गीता ने अपने बच्चों के खिलाफ लीगल एक्‍शन लेने का फैसला किया है।

'पाकीज़ा' की इस एक्ट्रेस को हॉस्पिटल में छोड़कर भाग गया बेटा, कमरे में बंद करके पीटता था

4 of 7
गीता कपूर
गीता ने बताया, 'कुछ महीने पहले राजा ने मुझे एक किराए के घर में शिफ्ट कर दिया था। वो मुझे पीटता था। वो मुझे चार दिन में एक बार खाना देता था। वो मुझे कई दिनों तक कमरे में बंद रखता था। मैं किसी वृद्ध आश्रम में रहने को तैयार नहीं थी। इसलिए उसने मुझे हॉस्पिटल में छोड़ने का प्लान बनाया। मैं बीमार थी इसलिए वो मुझे हॉस्पिटल लेकर आ गया।'
विज्ञापन

'पाकीज़ा' की इस एक्ट्रेस को हॉस्पिटल में छोड़कर भाग गया बेटा, कमरे में बंद करके पीटता था

5 of 7
गीता कपूर
गीता के डॉक्टर दीपेंद्र त्रिपाठी ने बताया, 'राजा जब गीता को यहां लेकर आया था तो उसने हमसे कहा था कि वो एक आर्मी ऑफिसर है। उसने हमें कुछ डिपॉजिट दिया और फॉर्मेलिटी पूरी की। इसके बाद वो ये कहकर चला गया कि एटीएम से पैसे निकालकर आता हूं। फिर वो कभी नहीं आया। गीता की हालत खराब थी इसलिए हमने बिना पैसे के ही उनका ट्रीटमेंट शुरू कर दिया।'
विज्ञापन

'पाकीज़ा' की इस एक्ट्रेस को हॉस्पिटल में छोड़कर भाग गया बेटा, कमरे में बंद करके पीटता था

6 of 7
गीता कपूर
डॉक्टर ने आगे कहा, 'हमने राजा को लेने के लिए उनके घर एंबुलेंस भी भेजी। लेकिन उनके पड़ोसियों ने बताया कि वो घर छोड़कर कहीं और शिफ्ट हो गए हैं। शुरू में तो जब राजा को कॉल करते थे तो वो कहता था कि कुछ दिन में आऊंगा। लेकिन आज तक नहीं आया। उन्होंने 15 दिन बाद राजा को कॉल कर कहा कि अब उनकी मां ठीक हैं और हॉस्पिटल का बिल 1 लाख रुपए हुआ है। उसने फिर कहा कि वो आएगा लेकिन नहीं आया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'पाकीज़ा' की इस एक्ट्रेस को हॉस्पिटल में छोड़कर भाग गया बेटा, कमरे में बंद करके पीटता था

7 of 7
गीता कपूर
यह जानकारी जब फिल्ममेकर अशोक पंडित और रमेश तौरानी को हुई तो वे दोनों उनकी मदद के लिए आगे आये। उन्होंने गीता की मदद की और उनके अस्पताल के सारे बिल्स क्लियर कराए। फिलहाल गीता कपूर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। गीता ने कई फिल्मों में अभिनय किया है, लेकिन पाकीजा उनकी यादगार फिल्मों में से एक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें