फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में शूट फिल्म सेटर्स के निर्देशक, कर्मचारियों का भुगतान अटका, फिल्म बंधु में शिकायत दर्ज

Wed, 19 Feb 2020 07:52 PM IST
अपूर्वा राय पंकज शुक्ल, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म के कलाकार और प्रोड्यूसर - फोटो : ट्विटर
उत्तर प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग करके राज्य सरकार की संस्था फिल्म बंधु से आर्थिक सहायता प्राप्त करने की कोशिश में लगे फिल्म सेटर्स के निर्माता के खिलाफ फिल्म के निर्देशक अश्विनी चौधरी ने मुकदमा दर्ज करा दिया है। वहीं फिल्म के निर्माता विकास मणि का कहना है कि वह यात्रा में व्यस्त होने के कारण मुंबई में उपलब्ध नहीं हो सके और जल्द ही वह फिल्म के निर्देशक और फिल्म में काम करने वाले बाकी कर्मचारियों के बकाया का भुगतान कर देंगे।
विज्ञापन

2 of 5
विकास मनी के साथ फिल्म के कलाकार - फोटो : अमर उजाला
पिछले साल तीन मई को रिलीज हुई आफताब शिवदासानी, श्रेयस तलपडे स्टारर फिल्म सेटर्स की बड़े पैमाने पर शूटिंग उत्तर प्रदेश के मुख्य शहरों में से एक वाराणसी में हुई है। फिल्म का निर्माण लवली फिल्म्स प्रोडक्शन नाम की एक कंपनी ने किया। फिल्म की रिलीज के बाद इसके निर्माता फिल्म के सैटेलाइट, डिजिटल और निगेटिव राइट्स बेच चुके हैं लेकिन फिल्म बनाने के दौरान हुए खर्चों का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। इसमें से काफी रकम उन छोटे कलाकारों और तकनीशियनों की है जिन्हें फिल्म निर्माता विकास मणि ने स्थानीय रोजगार सृजित करने के नाम पर वाराणसी में काम पर रखा।
विज्ञापन

3 of 5
सेटर्स का निर्माता - फोटो : ट्विटर
फिल्म सेटर्स के निर्देशक अश्विनी चौधरी हैं जिन्हें अपनी पहली ही फिल्म लाडो के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। उनका भुगतान भी पूरा नहीं हुआ है और उनको निर्माता की तरफ से दी गई चेक बाउंस होने के बाद उन्होंने इस बाबत मुकदमा दर्ज करा दिया है। वह कहते हैं, 'मैंने फिल्म बंधु से ऐसे फिल्म निर्माताओं को प्रोत्साहित न करने का अनुरोध किया है जो उत्तर प्रदेश में रोजगार सृजित करने के बहाने उत्तर प्रदेश सरकार से आर्थिक सहायता लेने की जुगत में लगे रहते हैं और फिल्म के कलाकारों व तकनीशियनों को उनके मेहनताने का भुगतान तक नहीं करते हैं।'

4 of 5
ashwini chaudhary - फोटो : ट्विटर
वहीं फिल्म के निर्माता विकास मणि का कहना है कि उनकी फिल्म को उत्तर प्रदेश सरकार से आर्थिक सहायता मिलने का आश्वासन मिल चुका है। वह धन की व्यवस्था कर रहे हैं और जल्द ही फिल्म के निर्देशक और बाकी कर्मचारियों का बकाया का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म निर्देशक के साथ कलाकार - फोटो : अमर उजाला
फिल्म बंधु अध्यक्ष ने दिया भरोसा
फिल्म सेटर्स के निर्माता विकास मणि पर लगे धोखाधड़ी के आरोपों के बारे में उत्तर प्रदेश फिल्म बंधु के अध्यक्ष अवनीश अवस्थी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि किसी एक फिल्म के बारे में ऐसी किसी जानकारी के बारे में वह तुरंत तो कुछ नहीं कह सकते, लेकिन अगर इसकी शिकायत हुई है तो मामले की जांच जरूर कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें