फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑन स्क्रीन मां के निधन पर भावुक हुए शाहरुख खान, बोले- सिगरेट पीने पर डांट लगाना याद आएगा

Wed, 19 Feb 2020 07:43 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Kishori Ballal and Sharukh Khan - फोटो : Social Media
बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री किशोरी बलाल का बेंगलुरु के अस्पताल में मंगलवार को निधन हो गया। वो 82  साल की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं।  जैसी ही उनके निधन की खबर फैली सिनेमा जगत की कई बड़ी हस्तियों ने दुख जाहिर किया। किशोरी बलाल ने लगभर  72 फिल्मों में काम किया। फिल्म 'स्वदेश' में उन्होंने शाहरुख खान की मां 'कावेरी अम्मा' का किरदार निभाया था।  इस किरदार के लिए उनकी बहुत तारीफ हुई थी।
विज्ञापन

2 of 4
Kishori Ballal and Sharukh Khan - फोटो : Social Media
किशोरी बलाल को याद करते हुए शाहरुख भावुक हो गए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर दुख जाहिर किया। शाहरुख ने लिखा, 'उनकी आत्मा को शांति को मिले। किशोरी अम्मा की बहुत याद आएगी। विशेष रूप से वह कैसे वह मुझे सिगरेट पीने के लिए फटकार लगाती थीं। अल्लाह उनका ध्यान रखें।' 
 
विज्ञापन

3 of 4
Ashutosh Gowariker - फोटो : Social Media
शाहरुख के अलावा आशुतोष गोवारिकर ने भी किशोरी बलाल के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, 'किशोरी बलाल जी के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। किशोरी जी, आप अपने दयालु, गर्मजोशी और प्रेम से लबरेज व्यक्तित्व के लिए याद की जाएंगी। स्वदेस में आपकी कावेरी अम्मी वाली परफॉर्मेंस याद रहेगी। आप बहुत याद आएंगी।' 
 
विज्ञापन

4 of 4
Kishori Ballal - फोटो : social media
किशोरी बलाल ने साल 1960 में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों के अलावा कई क्षेत्रिय फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीता। इसके अलावा किशोरी बलाल ने अय्या और लफंगे परिंदे में भी काम किया था। 

एक दिन में 40 से ज्यादा सिगरेट पीता था ये सिंगर, गले से नहीं निकलती थी आवाज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें