डिनो मोरिया
वरुण के नए वीडियो को देखकर लगता है कि डिनो ने फिर से अपना जिम शुरू कर दिया है। इसी जिम में वो वरुण को मुक्केबाजी की बारीकियां सिखा रहे हैं। डिनो की साल 2017 में फिल्म 'सोलो' आई थी। लेकिन यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इससे पहले डिनो को 'हैप्पी न्यू ईयर', 'प्यार इंपॉसिबल' और 'एसिड फैक्ट्री' जैसी फिल्मों में भी देखा गया है।