देवानंद के साथ चेतन आनंद और विजय आनंद
- फोटो : सोशल मीडिया
ये हिट फिल्में दी थीं
नवकेतन फिल्म्स की स्थापना के बाद उन्होंने टैक्सी ड्राइवर, हकीकत, हीर रांझा, कुदरत, आखिरी खत, हिंदुस्तान की कसम, आंधियां, अफसर, हाथों की लकीरें, काला बाजार, अमन, अर्पंण, परमवीर चक्र जैसी शानदार फिल्में दी हैं। चेतन की ज्यादातर फिल्मों में प्रिया राजवंश का खास रोल होता था। प्रिया और चेतन एक दूसरे से प्यार करते थे। प्रिया सुख-दुख में हमेशा उनके साथ रहती थीं। दोनों जिंदगी भर साथ रहे, लेकिन कभी शादी नहीं की।