फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्ममेकर का चौंकाने वाला बयान, 'सनी लियोनी की फिल्मों में राष्ट्रगान बजाने से पवित्रता होती कम'

Thu, 11 Jan 2018 08:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी लियोनी
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने सिनेमा हॉल में राष्ट्रगान बजाने की अनिवार्यता खत्म कर दी है। इसी के साथ फिल्ममेकर मुकेश भट्ट ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान की पवित्रता बनाए रखना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 5
मुकेश भट्ट
साथ ही मुकेश ने बातों-बातों में सनी लियोनी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। अगर आप सनी लियानी की फिल्म देखने जा रहे हैं तो कैसे हॉल में राष्ट्रगान बजाया जा सकता है।'

पढ़ें- जाह्नवी कपूर के लिए ये क्या कर बैठे ईशान खट्टर, शाहिद कपूर से फिर पड़ सकती है फटकार
विज्ञापन

3 of 5
सनी लियोनी
उन्होंने कहा, 'एंटरटेनमेंट की जगह पर नेशनल एंथम की गरिमा के साथ समझौता हो गया था। मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करता हूं। क्योंकि इस फैसले से नेशनल एंथम को बहुत सम्मान मिलेगा।'

पढ़ें- Bigg Boss की हर चाल का हुआ पर्दाफाश्‍ा, खुला राज- 'कौन होगा विनर और क्यों हारेंगी शिल्पा'

4 of 5
सनी लियोनी
बता दें कि मुकेश भट्ट, महेश भट्ट के भाई। महेश भट्ट ने ही साल 2012 में सनी लियोनी को फिल्म 'जिस्म 2' के साथ बॉलीवुड में लॉन्च किया था। वहीं मुकेश भट्ट ने सनी लियोनी के खिलाफ बयान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी लियोनी
मुकेश भट्ट ने 1990 में पहली बार विनोद खन्ना स्टारर फिल्म 'जुर्म' से प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखा था। 'आशिकी'(1990), ''दिल है कि मानता नहीं'(1991), 'नाजायज' (1995), 'गुलाम'(1998) और 'संघर्ष' (1999) जैसी फिल्मों को मुकेश ने प्रोड्यूस किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें