फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: देह व्यापार में फंसकर बदनाम हो चुकीं ये अभिनेत्रियां, नाम जानकर उड़ गए थे लोगों के होश

Thu, 23 Feb 2023 08:58 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Actress - फोटो : अमर उजाला
14 साल के लंबे इंतजार के 'हीरामंडी' बड़े पर्दे पर सजने के लिए तैयार है। इस फिल्म के साथ ही वेश्यावृत्ति और इस दलदल में फंसी महिलाओं की जिंदगी पर चर्चा एक बार फिर शुरू हो गई है। वैसे तो वेश्यावृत्ति पर तमाम फिल्में बनी हैं, लेकिन कुछ ऐसे किस्से भी हैं, जब फिल्मों में इस तरह के किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियां असल जिंदगी में इस तरह के गलत काम से रूबरू हुई हैं। दरअसल, कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिनके नाम वेश्यावृत्ति के मामलों में जुड़ चुके हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
श्वेता बसु प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता बसु प्रसाद

फिल्म मकड़ी में बाल कलाकार के रूप में श्वेता बसु प्रसाद ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए श्वेता को बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद उन्हें फिल्म इकबाल में देखा गया। दोनों फिल्मों से शोहरत हासिल करने वाली श्वेता का नाम साल 2014 में हैदराबाद के बंजारा हिल्स के सेक्स रैकेट में जुड़ा। इसके बाद उन्हें लगभग दो महीने तक रेस्क्यू होम में रखा गया। जांच पड़ताल के बाद हैदराबाद कोर्ट ने श्वेता को क्लीन चिट दे दी, जिसके बाद अभिनेत्री ने टीवी की दुनिया में वापसी की।
विज्ञापन

3 of 5
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
शर्लिन चोपड़ा

शर्लिन चोपड़ा बॉलीवुड की बोल्ड एंड हॉट एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म टाइम पास, रेड स्वास्तिक, गेम, कामसूत्र आदि फिल्मों में काम किया। शर्लिन बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। वह बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकी हैं। बता दें कि शर्लिन चोपड़ा का भी नाम सेक्स रैकेट से जुड़ चुका है। दरअसल, इसका खुलासा शर्लिन चोपड़ा ने खुद किया था कि जब वह आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं, तब वह वेश्यावृत्ति में शामिल थीं। हालांकि, लोगों का मानना था कि यह महज पब्लिसिटी स्टंट था। 

Bollywood: बॉलीवुड के ये सेलेब्स कर चुके हैं दो शादियां, आज तक नहीं दिया पहली पत्नी को तलाक

4 of 5
नीतू अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
नीतू अग्रवाल

नीतू अग्रवाल तमाम तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस को देह व्यापार मामले में आंध्र प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। 

व्हाइट क्रॉप टॉप में निया ने पार कीं बोल्डनेस की सारी हदें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सायरा भानु - फोटो : सोशल मीडिया
सायरा भानु

सायरा भानु साउथ इंडस्ट्री की तमाम फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सायरा भानु को साल 2010 के दौरान वेश्यावृत्ति मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 

Nawazuddin Siddiqui: पत्नी और हाउसहेल्प के गंभीर आरोपों के बाद पहली बार बोले नवाज, कहा- मेरी बस यही अपील है...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें