क्या आपने ऋषि कपूर की फिल्म 'हिना' देखी है? क्या आपको फिल्म ही हीरोइन याद है? जी हां, वही...पाकिस्तानी एक्ट्रेस, जिसने बॉलीवुड में आते साथ ही तहलका मचा दिया था। इस अभिनेत्री का नाम जेबा बख्तियार है। बता दें कि आज ही के दिन जन्मी जेबा को राज कपूर की खोज माना जाता है। जेबा ने फिल्म 'हिना' से बॉलीवुड में कदम रखा और फिर एक हिट देने के बाद अचानक जेबा गुमनाम हो गईं। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर एक पाकिस्तानी अभिनेत्री को बॉलीवुड में कदम रखते साथ ही ऋषि कपूर की हीरोइन बनने का मौका कैसे मिल गया? आइए जानते हैं...