फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' इस दिन होगी रिलीज, जॉन अब्राहम ने शेयर किया पहला पोस्टर

Thu, 11 Feb 2021 04:29 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म एक विलेन रिटर्न्स' का पोस्टर - फोटो : Twitter
फिल्म 'एक विलेन' की अपार सफलता के बाद प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इसका सिक्वेल बनाने का एलान कर ही दिया। इस नए प्रोजेक्ट को मोहित सूरी ही निर्देशित करेंगे। फैंस को फिल्म 'एक विलेन' खूब पसंद आई थी और उन्हें बेसब्री से इसके सीक्वल का इंतजार था। फैंस के इस इंतजार को खत्म करते हुए फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' का पहला पोस्टर शेयर कर दिया गया है। जो देखने में काफी रोमांचक लग रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म एक विलेन रिटर्न्स' का पोस्टर और जॉन अब्राहम - फोटो : Twitter
दरअसल, एक्टर जॉन अब्राहम ने इस फिल्म से जुड़ी खास जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की है। उन्होंने 'एक विलेन-रिटर्न्स' का पहले पोस्टर शेयर करते हुए, कैप्शन में लिखा, 'इस कहानी का हीरो विलेन है।" इस आने वाली फिल्म का टाइटल होगा  'एक विलेन रिटर्न्स।' इतना ही फिल्म की रिलीज डेट भी बता दी गई है। फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स।' 11 फरवरी 2022 को रिलीज होगी। पोस्टर पर थ्रिलिंग मुस्कानों वाली इमोजी बनी हुई है और उसके बीच में लिखा है, 'एक विलेन रिटर्न्स इन 365 डेज'। 
 
विज्ञापन

3 of 5
अर्जुन कपूर, दिशा पटानी, जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया - फोटो : Instagram
बता दें कि इस फिल्म को मोहित सूरी के निर्देशन में ही फिल्माया जाना है, जो अगले साल आज ही के दिन यानी 11 फरवरी 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म में पहली बार जॉन अब्राहम, दिशा पटानी, तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर एक साथ काम करेंगे। इससे पहले इन कलाकारों ने कभी एक साथ स्क्रिन साझा नहीं किया है। 

4 of 5
एक विलेन - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2014 में आई फिल्म 'एक विलेन' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। इस फिल्म के गानों से लेकर रितेश देशमुख के निगेटिव किरदार की भी काफी चर्चा हुई थी। जिसके लिए रितेश ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (पुरुष) का खिताब भी जीता था। फिल्म 'एक विलेन' में 'गलियां' गाने के लिए अंकित तिवारी को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का खिताब मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक विलन - फोटो : social media
हालांकि, सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर की इस फिल्म को लेकर एक सुर्खी यह भी रही थी कि यह एक साउथ कोरियन फिल्म 'आई सॉव द डेविल' की रिमेक है। जिसको लेकर निर्देशक मोहित सूरी ने सफाई भी पेश की थी और इस बात से साफ इनकार कर दिया था कि यह फिल्म साउथ कोरियन फिल्म की रिमेक है। इस आने वाली नई सिक्वेल को एकता कपूर और भूषण कुमार सह-निर्मित करने वाले हैं। फिलहाल, जॉन द्वारा शेयर किए गए फिल्म के पहले पोस्टर को देखकर फैंस काफी खुश हो गए हैं। फैंस साझा किए गए इस पोस्टर पर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं। देखने लायक होगा कि इस कड़ी की इस नई कहानी में दर्शकों के लिए क्या कुछ नया होने वाला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें