Bollywood New Pairs 2025: बॉलीवुड 2025 बस कुछ ही घंटों की दूरी पर है। नए साल 2025 में अमन देवगन-राशा थडानी और जुनैद खान-खुशी कपूर जैसी कई नई जोड़ियां नजर आएंगी। नए साल में कई बॉलीवुड फिल्मों में शानदार नई जोड़ियों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
1 of 7
नए साल में नजर आएंगी इन सितारों की जोड़ियां
- फोटो : इंस्टाग्राम
2025 की शुरुआत के साथ ही बॉलीवुड में नए चेहरे और धमाकेदार जोड़ियां दर्शकों को दीवाना बनाने के लिए तैयार हैं। नए साल 2025 में स्क्रीन पर कई नई जोड़ियां बॉलीवुड फिल्मों में अपना कमाल दिखाएंगी। इस लिस्ट में धड़क 2, लवयापा, आजाद से लेकर कई रोमांटिक, थ्रिलर और सस्पेंस की फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
2 of 7
अमन देवगन और राशा थडानी - फिल्म आजाद
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
अमन देवगन और राशा थडानी - फिल्म आजाद
अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म आजाद का टीजर और ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। इस फिल्म में पहली बार अमन देवगन और राशा थडानी की जोड़ी नजर आएगी। यह फिल्म 17 जनवरी, 2025 को रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में अजय देवगन का भी अहम रोल होगा। अजय देवगन के भतीजे हैं अमर देवगन और रवीना टंडन की बेटी हैं राशा थडानी।
विज्ञापन
3 of 7
खुशी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
जुनैद खान और खुशी कपूर - फिल्म लवयापा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जुनैद खान बॉलीवुड मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बेटे हैं। जुनैद, खुशी कपूर के साथ फिल्म लवयापा में नजर आएंगे। खुशी, बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी हैं और जान्हवी कपूर की बहन हैं। ऐसा पहली है जब किसी फिल्म में खुशी और जुनैद एक साथ नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी।
4 of 7
तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी - फिल्म धड़क 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar
खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान - फिल्म नादानियां
- फोटो : इंस्टाग्राम@iakpataudi, khushikapoor
खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान - फिल्म नादानियां
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आगामी फिल्म नादानियां में खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान की जोड़ी देखने को मिलेगी। यह एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें जोश और जुनून की कहानी को दिखाया जाएगा। ऐसा पहली बार होगा जब किसी फिल्म में जान्हवी की बहन खुशी कपूर और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम साथ में नजर आएंगे।
विज्ञापन
6 of 7
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
अनन्या पांडे और लक्ष्य - फिल्म चांद मेरा दिल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म चांद मेरा दिल में अनन्या पांडे और लक्ष्य नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक कहानी होगी। फिल्म में दोनों की बेहतरीन केमिस्ट्री और प्यार का नया अंदाज नजर आएगा।
सिद्धांत चतुर्वेदी और वामिका गब्बी - फिल्म दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग
- फोटो : इंस्टाग्राम@siddhantchaturvedi, wamiqagabbi
सिद्धांत चतुर्वेदी और वामिका गब्बी - फिल्म दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग
वोमिका गब्बी इन दिनों अपनी फिल्म बेबी जॉन को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धांत चतुर्वेदी और वामिका गब्बी फिल्म दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग में नजर आएंगे। यह जुनून और रहस्य से भरी फिल्म होगी।