‘ऑपरेशन रोमियो’ के नाम पर प्रेमी युगलों को प्रताड़ित करने की खबरें अलग अलग राज्यों से आती ही रहती हैं। ‘ए वेडनेसडे’, ‘बेबी’, ‘रुस्तम’, ‘स्पेशल 26’, ‘एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी फ़िल्में बना चुके निर्माता निर्देशक नीरज पाण्डे ने अब फिल्म ‘ऑपरेशन रोमियो’ का निर्माण किया है। कुछ लोग इस फिल्म को उत्तर प्रदेश पुलिस के एंटी रोमियो दल से जोड़ रहे हैं तो कुछ लोग देश के बाकी राज्यों की घटनाओं से। हालांकि, इस फिल्म के निर्माता नीरज पाण्डे की मानें तो ये किसी एक प्रदेश की घटना नहीं हैं बल्कि इस तरह की घटनाएं पूरे देश में होती हैं। मलयालम फिल्म ‘इश्क-नॉट ए लव स्टोरी’ की रीमेक है उनकी बनाई नई फिल्म ‘ऑपरेशन रोमियो’। इस फिल्म को लेकर बातचीत के दौरान नीरज पांडे ने अपनी उस वेब सीरीज का भी खुलासा किया जिसे वह ‘स्पेशल ऑप्स’ के अगले सीजन से पहले रिलीज करने वाले हैं।