फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anees Bazmee: हिट डायरेक्टर के साथ सुपरहिट राइटर भी हैं अनीस बज्मी, इन पांच फिल्मों के लिए हैं मशहूर

Thu, 19 May 2022 08:18 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनीस बज्मी - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अनीस बज्मी एक ऐसा नाम हैं, जो किसी पहचान का मोहताज नहीं। वह एक जबरदस्त निर्देशक हैं, जिनकी फिल्में लोगों को खूब पसंद आती है। हालांकि निर्देशक बनने से पहले वह फिल्मों के लेखक थे। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कई दर्जन फिल्मों की कहानियां, पटकथा और संवाद लिखे हैं। बॉलीवुड में उन्हें कंप्लीट राइटर के नाम से भी जाना जाता है। अगर आसान भाषा में समझें तो इसका मतलब यह है कि अनीस की कहानियों में वह सब मसाले होते हैं, जिसकी वजह से फिल्में हिट होती हैं। आज हम आपको अनीस बज्मी की लिखी उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया साथ ही यह बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त हिट रहीं।
विज्ञापन

2 of 6
दीवाना मस्ताना - फोटो : Social Media
दीवाना मस्ताना
साल 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म में गोविंदा और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था। हालांकि फिल्म के असली 'हीरो' अनीस बज्मी थे, जिन्होंने यह फिल्म लिखी थी। यह फिल्म जब भी टीवी पर आती है तो लोग इस जरूर देखना पसंद करते हैं। पप्पू पेजर और बुन्नू का वह सीन आज भी लोगों को हंसने पर मजबूर कर देता है।
विज्ञापन

3 of 6
मुझसे शादी करोगी - फोटो : Social Media
मुझसे शादी करोगी
फिल्म मुझसे शादी करोगी का निर्देशन डेविड धवन ने  किया था, यह बात तो ज्यादातर लोग जानते हैं लेकिन बहुत कम लोगों को यह पता होगा कि फिल्म के राइटर अनीस बज्मी थे। सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत यह फिल्म दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही थी। 

4 of 6
नो एंट्री फिल्म का पोस्टर
नो एंट्री
कॉमेडी फिल्मों की बात हो और नो एंट्री का नाम न लिया जाए ऐसा संभव नहीं है। इस फिल्म की जबरदस्त कामेडी से लोगों का हंस-हंसकर बुरा हाल हो गया था। फिल्म के लेखक अनीस बज्मी थे, साथ ही उन्होंने इसका निर्देशन भी किया था।
विज्ञापन

5 of 6
वेलकम (2007) - फोटो : सोशल मीडिया
वेलकम
फिल्म वेलकम अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। साल 2007 में रिलीज हुई इस फैमली एंटरटेनर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। दर्शकों को भी यह फिल्म गुदगुदाने में कामयाब रही थी। इस फिल्म से अनीस राइटर के साथ निर्देशक के रूप में भी काफी फेमस हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अश्रय कुमार फिल्म सिंह इज किंग - फोटो : सोशल मीडिया
सिंह इज किंग
इस लिस्ट में सिंह इज किंग का नाम भी शामिल है। फिल्म में अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। बॉक्स ऑफिस पर उस समय इस फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। फिल्म की पटकथा और संवाद अनीस बज्मी ने लिखे थे। फिल्म की पटकथा इतनी चुस्त थी कि दर्शकों को आज भी यह फिल्म बोर नहीं करती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें