80 के दशक की एक्ट्रेस मीनाक्षी शिषाद्री ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं। इसके बावजूद आज वो लाइमलाइट से दूर अब गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। हाल ही में मीनाक्षी अपनी एक फोटो को लेकर सुर्खियों में छा गई हैं।
विज्ञापन
2 of 5
मीनाक्षी शिषाद्री
मीनाक्षी की इन तस्वीरों को देख कई फैंस दंग हैं। मीनाक्षी ने 'हीरो', 'घायल', 'दामिनी', 'घातक', 'शहंशाह', 'तूफान', 'दिलवाला', 'आंधी-तूफान' जैसी एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। मीनाक्षी का रूप अब काफी बदल गया है।
पढ़ें- पार्टी में सिर्फ 300 रुपए का टॉप पहनकर पहुंची दीपिका, एक फिल्म के लेती हैं 12 करोड़ रुपए
विज्ञापन
3 of 5
मीनाक्षी शिषाद्री
मीनाक्षी शिषाद्री ने 1981 में 17 साल की उम्र में जापान में हुए 'मिस इंटरनेशनल' कॉन्टेस्ट के लिए भारत का प्रतिनिधित्व किया था। मीनाक्षी की पहली फिल्म 'हीरो' थी। इस फिल्म में मीनाक्षी को सुभाष घई ने कास्ट किया था।
pic.twitter.com/5dpZhX6igQ— Meenakshi Seshadri (@MinaxhiSeshadri) September 8, 2017
4 of 5
मीनाक्षी शिषाद्री
जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी की ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। मीनाक्षी की यादगार फिल्मों में से एक 'दामिनी' है। मीनाक्षी अब लाइमलाइट से दूर हैं। लेकिन अक्सर अपनी तस्वीरें ट्विटर हैंडल पर शेयर करती हैं।
Enjoying the last of the summer flowers 🌺 pic.twitter.com/cQJlmZNlKO— Meenakshi Seshadri (@MinaxhiSeshadri) September 17, 2017
बता दें कि एक्टिंग के अलावा मीनाक्षी एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर भी हैं। उन्होंने भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, कथक और ओडिसी सीखा हुआ है। फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकीं मीनाक्षी अब डांस सिखाती हैं। उन्होंने टेक्सास में 'चियरिश डांस स्कूल' नाम से कथक और क्लासिकल डांस स्कूल खोला है।
We all dream for our futures. What is a small dream you have?My dream is to write a book. pic.twitter.com/8zUMqocMsw— Meenakshi Seshadri (@MinaxhiSeshadri) June 17, 2017