फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आई फॉर इंडिया' के तहत फिल्म बिरादरी ने जोड़े 52 करोड़ रुपये, रंग लाई 85 कलाकारों की मेहनत

Mon, 04 May 2020 07:15 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
I For India - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना वायरस के खिलाफ लोगों की मदद करने के लिए मनोरंजन बिरादरी की मेहनत रंग लाई है। रविवार शाम को हुए 'आई ऑर इंडिया' कॉन्सर्ट के तहत 85 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से 52 करोड़ रुपये से अधिक चंदा एकत्र कर लिया है। संगठन ने बताया, कि फेसबुक पर लाइव माध्यम से होने वाला यह सबसे बड़ा फंडरेजर (अनुदान संचय) बन गया है। इसके तहत 4.2 करोड़ रुपये ऑनलाइन, वहीं कॉरपोरेट डोनर्स और जनहितैषी लोगों द्वारा 47.77 करोड़ रुपये एकत्र कर लिए गए हैं जिसकी गिनती अब भी चालू है।
विज्ञापन

2 of 5
आई फॉर इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
'आई फॉर इंडिया' को पूरी दुनिया का ध्यान और मदद मिल रहा है। इस मुहिम के तहत एकत्र होने वाला पूरा पैसा कोविड 19 से जुड़े राहत कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।' इस मुहिम से जुड़े फिल्मकार करण जौहर ने भी इस परिणाम के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
karan johar - फोटो : Social Media
उन्होंने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा, 'हमारे दिल से लेकर आपके दिल तक। इस कॉन्सर्ट को देखने के लिए शुक्रिया। आपकी प्रतिक्रिया के लिए शुक्रिया। आपके दान के लिए शुक्रिया। 'आई फॉर इंडिया' एक कॉन्सर्ट की तरह शुरू हुआ था। लेकिन यह एक आंदोलन की शक्ल ले सकता है। चलिए एक मजबूत भारत को बनाने की तरफ कदम बढ़ाते रहें। एक स्वस्थ भारत। एक मजबूत भारत। आई फॉर इंडिया।'

4 of 5
आई फॉर इंडिया - फोटो : अमर उजाला
इस कॉन्सर्ट में 85 भारतीय और दुनिया भर के कलाकारों की प्रस्तुतियां और संदेश शुमार रहे जिनमें ए आर रहमान, आमिर खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, अनुष्का शर्मा, अरिजीत सिंह, आयुष्मान खुराना, गुलजार, जावेद अख्तर, ऋतिक रोशन, करण जौहर, कपिल शर्मा, जोया अख्तर, प्रियंका चोपड़ा जोनस, रणवीर सिंह, करीना कपूर, कैटरीना कैफ, विराट कोहली, सानिया मिर्जा जैसे भारतीय कलाकार शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
I For India - फोटो : Social Media
तो वहीं अंतराष्ट्रीय कलाकारों में निक जोनस, जो जोनस, विल स्मिथ, मिक जैगर, मिन्डी कलिंग जैसे कलाकारों के नाम भी चर्चा में रहे। यह कॉन्सर्ट 3 मई की शाम को पूरी दुनिया में फेसबुक पर लाइव देखा गया। इस कॉन्सर्ट को देखने के दौरान तमाम लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से दान दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें