बॉक्स ऑफिस पर कमाई की रेस में आगे निकलने के लिए हालिया रिलीज फिल्में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। सिनेमाघरों में इन दिनों चार चर्चित फिल्में लगी हुई हैं। इन फिल्मों में सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'फाइटर', प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी हनुमान, त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बनी गुंटूर कारम और रवि जाधव के निर्देशन में बनी मैं अटल हूं शामिल है। आइए इन हालिया रिलीज फिल्मों के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-