फिरोज खान
- फोटो : file photo
फिरोज खान ने आगे कहा था- 'यहां मैं खुद से नहीं आया हूं। मुझे यहां आने के लिए निमंत्रण दिया गया था। हमारी फिल्में इतनी प्रभावशाली होती हैं कि आपकी सरकार उसे ज्यादा वक्त के लिए रोक नहीं सकती।' उस दौरान भारत से पाकिस्तान गए डेलिगेशन में फिरोज के साथ उनके भाई अकबर खान, संजय खान, फरदीन खान, शत्रुघ्न सिन्हा, महेश भट्ट और पहलाज निहलानी शामिल थे। इसके अलावा 'ताजमहल: एन इंटरनल लव स्टोरी' फिल्म के कई स्टार्स भी पाकिस्तान गए थे।