फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fee Hike:रश्मिका मंदाना से दीपिका पादुकोण तक, इन 11 सितारों ने सफलता का स्वाद चख बढ़ा दी अपनी फीस

Sun, 16 Jan 2022 06:28 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
रश्मिका और दीपिका - फोटो : social media
मनोरंजन की दुनिया में ऐसे कई सितारे मौजूद हैं जो किसी भी पहचान के मौहताज नहीं हैं। इन सितारों ने इंडसिट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, जिन्हें खूब सफलता भी मिली हैं। मनोरंजन जगत में शानदार सफलता दर्ज कराने के बाद अपनी फीस में बढ़ाना इन सितारों के लिए आम बात है। आइए नजर डालते हैं कुछ ऐसे सितारों की जिन्होंने अपनी फीस बढ़ाई...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
रश्मिका मंदाना - फोटो : Instagram
रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना आज कल अल्लू अर्जुन के साथ अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की सफलता एंजॉय कर रही हैं। नेशनल क्रश कही जाने वाली अभिनेत्री ने 'पुष्पा' में अपने अभिनय से सभी को प्रभावित किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म के पहले पार्ट के लिए दो करोड़ चार्ज करने वाली रश्मिका ने इसकी दूसरी किस्त के लिए डबल फीस मांगी है।

 
विज्ञापन

3 of 11
पदमावत, दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल 'दीपिका पादुकोण' ने कथित तौर पर फिल्म 'पद्मावत' के लिए अपनी फीस बढ़ा दी थी। 'संजय लीला भंसाली' के द्वारा निर्देशित फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला'  के बाद उन्होंने बैक टू बैक हिट फिल्में दी थीं, जिसके बाद से उन्होंने अपनी फीस में बढ़ोतरी कर दी थी।

4 of 11
कंगना रनौत - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कंगना रणौत
कंगना रणौत ने अपनी फिल्म 'क्वीन' की सफलता के बाद से अपनी फीस में 50 प्रतिशत की वृद्धि कर दी थी। उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'थलाइवी' के लिए 24 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। वह अब फिल्म 'तेजस' और 'धाकड़' में व्यस्त हैं। उनका अपना प्रोडक्शन हाउस भी है।
विज्ञापन

5 of 11
आयुष्मान खुराना - फोटो : Social Media
आयुष्मान खुराना
नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाले सफल अभिनेताओं में आयुष्मान खुराना का नाम सबसे पहले आता है। वह एक ऐसे अभिनेता हैं जो सिर्फ अपनी हिट फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि कंटेंट से प्रेरित फिल्में देने के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में दो करोड़ रुपये चार्ज किए थे लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने 'ड्रीम गर्ल' के हिट होने के बाद से 10 करोड़ रुपये चार्ज करना शुरू कर दिया है।

 
विज्ञापन

6 of 11
वीरे दी वेडिंग में करीना
करीना कपूर खान
बॉलीवुड के सबसे बड़े और मशहूर परिवार की बेटी होने के बावजूद करीना कपूर खान इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखती हैं। उन्होंने एक छोटे से गैप के बाद फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' से बिग स्क्रीन पर वापसी की। एक रिपोर्ट में सामने आया कि अभिनेत्री ने करण जौहर की 'तख्त' के लिए अपनी फीस में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की। वे अब फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ नजर आएंगी। 
विज्ञापन

7 of 11
शाहीद कपूर - फोटो : social media
शाहिद कपूर
पद्मावत और कबीर सिंह के जैसी हिट फिल्में देने के बाद शाहिद कपूर ने नई सफलता का स्वाद चखा। कथित तौर पर उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के लिए 10 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं खबरों की मानें तो शाहिद ने अपनी सामान्य फीस से एक करोड़ ज्यादा चार्ज करना शुरू कर दिया है। उनका अगला प्रोजैक्ट 'जर्सी' पूरी तरह रिलीज के लिए तैयार है। 

8 of 11
'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक ' में विक्की कौशल - फोटो : twitter
विक्की कौशल
विक्की कौशल साल 2019 में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी हिट फिल्म देने के बाद किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ने खुद अपनी फीस बढ़ाने की बात स्वीकार की। उन्हें हाल ही में सरदार उधम में देखा गया था। विक्की के पास अश्वत्थामा, सैम बहादुर जैसी फिल्में पाइपलाइन में है।

9 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : instagram/kartikaaryan
कार्तिक आर्यन
देश के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक कार्तिक आर्यन ने 'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की सफलता के बाद से सात करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। कार्तिक के पास अब भूल भुलैया 2, फ्रेडी और शहजादा जैसी फिल्में हैं।

10 of 11
'द स्काई इज पिंक' में प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मैटिक्स में नजर आई थीं। इसके लिए उन्होंने मोटी फीस चार्ज की है।
विज्ञापन

11 of 11
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर
रिपोर्ट्स की मानें तो संजू की सफलता के बाद रणबीर कपूर ने 3 करोड़ रुपये से बढ़ाकर अपनी फीस 6 करोड़ रुपये कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें