फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mrs World 2022: भारत की नवदीप कौर ने अपने नाम किया बेस्ट कॉस्ट्यूम का खिताब, पहनी 'कुंडलिनी चक्र' से प्रेरित ड्रेस

Sun, 16 Jan 2022 05:30 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नवदीप कौर - फोटो : सोशल मीडिया
मिसेज इंडिया वर्ल्ड का आयोजन लॉस वेगस में किया गया। इस प्रतियोगिता की विजेता अमेरिका की शीलिन फोर्ड रहीं। वहीं भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं नवदीप कौर ने टॉप 15 में जगह बनाई है। इसके साथ ही नवदीप कौर ने बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम का अवॉर्ड अपने नाम किया है। 
विज्ञापन

2 of 6
नवदीप कौर - फोटो : सोशल मीडिया
नवदीप कौर का पहनावा
बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम प्रतियोगिता से नवदीप कौर की तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। इन तस्वीरों में नवदीप ने "कुंडलिनी चक्र" से प्रेरित एक गोल्डन ड्रेस पहनी है।
विज्ञापन

3 of 6
नवदीप कौर - फोटो : सोशल मीडिया
नवदीप कौर ने बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम का अवॉर्ड
"मिसेज वर्ल्ड 2022" के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर नवदीप की तस्वीरें साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी गई है। और कैप्शन में लिखा - "प्रस्तुत करते हैं मिस इंडिया की राष्ट्रीय पोशाक। वर्ल्ड 2021 में नवदीप कौर ने इस अवंत गार्डे ड्रेस को पहना है जो "कुंडलिनी चक्र" से प्रेरित है"।

4 of 6
नवदीप कौर - फोटो : सोशल मीडिया
कुंडलिनी चक्र से प्रेरित
नवदीप कौर ने "कुंडलिनी चक्र" से प्रेरित अवंत-गार्डे ड्रेस पहनी है। नीचे से लेकर मुकुट तक यह ड्रेस शरीर के चक्रों के माध्यम से ऊर्जा के प्रवाह का प्रतिनिधित्व कर रही है।
विज्ञापन

5 of 6
नवदीप कौर - फोटो : सोशल मीडिया
रह चुकी हैं मिसेज इंडिया 2020-21 की विजेता
इसे पहले नवदीप कौर मिसेज इंडिया 2020 - 21 जीतकर देश का नाम रौशन कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नवदीप कौर - फोटो : सोशल मीडिया
सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले का जीवन
नवदीप कौर केवल खूबसूरत ही नहीं बल्कि काफी इंटेलिजेंट भी हैं। उन्होंने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके अलावा नवदीप ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) में मास्टर डिग्री भी हासिल की है। मिसेज इंडिया बनने से पहले नवदीप ने बैंक में सहायक प्रबंधक और फिर सहायक प्रोफेसर के रूप में काम किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें