आज पूरी दुनिया फादर्स डे मना रही है। पिता और बच्चे के प्यार को सलाम करता ये दिन बॉलीवुड के कई लोगों के लिए भी खास है जो पहली बार अपने बच्चे के साथ ये स्पेशल डे मना रहे हैं। इस मौके पर हम आपको मिलाने जा रहे हैं फिल्मी दुनिया के उन एक्टर्स से जो हाल ही में पिता बने हैं।
विज्ञापन
2 of 7
फादर्स डे स्पेशल
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा ने पिछले साल 26 अगस्त को बेटी मीशा को जन्म दिया था। शाहिद ने मीरा से साल 2015 में दिल्ली में अरेंज मैरिज की थी।
विज्ञापन
3 of 7
फादर्स डे स्पेशल
सैफ अली खान
सैफ अली खान भले ही पहली बार नहीं लेकिन नए डैडी की कैटेगरी में जरूर आते हैं। तैमूर सैफ और करीना की पहली औलाद है। करीना ने पिछले साल 20 दिसंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में तैमूर को जन्म दिया था। तैमूर अपने जन्म के बाद से ही सेलेब्रिटी बन गया है। उसकी हर नई तस्वीर आते ही वायरल हो जाती है।
4 of 7
फादर्स डे स्पेशल
करण जौहर
करण जौहर इस साल फरवरी में सेरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों के पिता बने हैं। करण ने उनका नाम अपने माता-पिता पर रखा है। उनकी बेटी का नाम रूही और बेटे का यश जौहर रखा है।
विज्ञापन
5 of 7
फादर्स डे स्पेशल
तुषार कपूर
तुषार कपूर बॉलीवुड के पहले ऐसे एक्टर हैं जो सेरोगेसी के जरिए पिता बने थे। तुषार का बेटा लक्षय हाल ही में एक साल का हुआ है।
विज्ञापन
6 of 7
फादर्स डे स्पेशल
करणवीर बोहरा
करणवीर बोहरा की बेटियां इन दिनों इंस्टाग्राम पर छाई हुई हैं। छोटे पर्दे की सभी एक्ट्रेस इन दोनों की दीवानी हैं। करणवीर और उनकी पत्नी टीजे ने उनका नाम बेला और विएना रखा है।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नैतिक का किरदार निभा चुके करण मेहरा हाल ही में पिता बने हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने बेटे के आने की खबर इंस्टाग्राम पर दी थी।