बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे आए जिन्होंने नाम तो खूब कमाया लेकिन अचानक ऐसे लापता हुए कि फिर कभी मिले ही नहीं। इसी में एक नाम शीला रे का भी है। शीला 70 के दशक की एक फेमस मॉडल और बॉलीवुड सोशलाइट थीं। शीला का उस दशक में काफी नाम और बड़े-बड़े लोगों के साथ उठना-बैठना था।
विज्ञापन
रेप के बाद घर के बाहर फेंक दी गई थी ये बॉलीवुड सेलेब्रिटी, सालों बाद बेटे ने खोले थे कई राज
2 of 8
शीला रे
शीला ने एक्टर सुधीर से शादी की थी। सुधीर उस समय के स्ट्रगलिंग एक्टर थे। 'सत्ते पे सत्ता' सुधीर की हिट फिल्मों में से एक थी। शीला बेहद खूबसूरत और आत्मविश्वासी महिला थीं। इतना सब होते हुए भी शीला की जिंदगी का काला सच आज भी लोगों के रोंगटे खड़े कर देता है। आइए आपको बताते हैं 70 के दशक की इस सुपर मॉडल की जिंदगी के अनसुने किस्से...
विज्ञापन
रेप के बाद घर के बाहर फेंक दी गई थी ये बॉलीवुड सेलेब्रिटी, सालों बाद बेटे ने खोले थे कई राज
3 of 8
शीला रे
अपने मॉडलिंग प्रोजेक्ट के लिए शीला कई बड़ी हस्तियों से मिलती रहती थीं। इस दौरान शीला की मुलाकात महेश भट्ट से हुई थी। उन दिनों महेश भट्ट का चार्म भी कम नहीं था। वो अपनी फिल्मों की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरते थे। इसके अलावा किसी ना किसी हीरोइन के साथ उनके अफेयर के भी चर्चे रहते थे। शीला बेहद खूबसूरत थीं। शीला को देखते ही महेश का दिल उन पर आ गया। शादी-शुदा होने के बावजूद शीला भी महेश के आकर्षण से खुद को बचा नहीं पाईं।
रेप के बाद घर के बाहर फेंक दी गई थी ये बॉलीवुड सेलेब्रिटी, सालों बाद बेटे ने खोले थे कई राज
4 of 8
शीला रे
दोनों का अफेयर चला। उस समय शीला का एक बेटा अशोक बैंकर भी था। उसकी उम्र 12 साल थी। शीला रे के बेटे अब एक फेमस राइटर बन चुके हैं। उन्होंने कई नॉवेल भी लिखी हैं। बैंकर ने अपनी मां पर आधारित एक फिल्म भी बनाई थी जिसका नाम 'ब्यूटिफुल अगली' था। इस फिल्म में बैंकर ने मां की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले थे।
विज्ञापन
रेप के बाद घर के बाहर फेंक दी गई थी ये बॉलीवुड सेलेब्रिटी, सालों बाद बेटे ने खोले थे कई राज
5 of 8
शीला रे
महेश और शीला का अफेयर एक बुरे मोड़ पर खत्म हुआ था। लेकिन शीला की जिंदगी में एक और बड़ा तूफान उनका इंतजार कर रहा था। अशोक बैंकर ने बताया था, 'ये बात 1977 की है जब शीला रे अपनी ही बिल्डिंग के बाहर सड़क पर पाई गईं। बिल्डिंग का वॉचमैन उन्हें अंदर लेकर आया। उसने बिल्डिंग के सभी लोगों को शीला के बारे में बताया। उस रात चार लोगों ने उनका रेप किया था। इसके बाद घर के बाहर फेंक गए थे।'
विज्ञापन
रेप के बाद घर के बाहर फेंक दी गई थी ये बॉलीवुड सेलेब्रिटी, सालों बाद बेटे ने खोले थे कई राज
6 of 8
शीला रे
अशोक दौड़कर अपनी मां के पास गए और अपनी मां को गले लगाकर रोने लगे। शीला मुंबई की ऊषा किरन बिल्डिंग में रहती थीं। जहां आज भी कई फेमस बॉलीवुड स्टार और बिजनेस टाइकून रहते हैं। शीला ने अपने रेप केस की पुलिस कंप्लेन नहीं की। कई दिनों तक उनका इलाज चलता रहा। कई मीडिया पर्सन उनको फोन कर परेशान करते थे और फोटो लेने की जिद करते थे।
विज्ञापन
रेप के बाद घर के बाहर फेंक दी गई थी ये बॉलीवुड सेलेब्रिटी, सालों बाद बेटे ने खोले थे कई राज
7 of 8
शीला रे
शीला और उनके बेटे अशोक को समाज की अवहेलना भी झेलनी पड़ी। शीला इस सदमे से बाहर नहीं आ पा रही थीं। वो बहुत ज्यादा शराब पीने लगीं। एक ही कमरे में पूरा दिन निकाल देती थीं। इस गम के चलते 44 साल की कम उम्र में ही उनकी मौत हो गई। बैंकर ने अपने एक बयान में कहा था, 'मैंने कई साल ये पता लगाने में गुजार दिए कि आखिर मेरी मां के साथ हुआ क्या था।'
रेप के बाद घर के बाहर फेंक दी गई थी ये बॉलीवुड सेलेब्रिटी, सालों बाद बेटे ने खोले थे कई राज
8 of 8
शीला रे
बैंकर ने सारी सच्चाई पता लगाई और अपनी मां पर एक कहानी लिखी और उस पर फिल्म बनाई। जिसका नाम 'ब्यूटिफुल एंड अगली' था। इस फिल्म की स्क्रीनिंग Sundance Film Festival में हुई थी। बैंकर इस फिल्म के जरिए लोगों को रेप के प्रति जागरूक करना चाहते थे। लेकिन ये बहुत विडंबना की बात है कि इतनी फेमस मॉडल होते हुए भी शीला की एक भी फोटो इंटरनेट पर मौजूद नहीं है।