फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aparshakti Khurana: 'आप हमेशा हमारी जिंदगी के असली हीरो रहेंगे', पिता के नाम बेटे अपारशक्ति का पैगाम

Sun, 18 Jun 2023 11:11 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अपारशक्ति खुराना - फोटो : social media

 अभिनेता अपारशक्ति खुराना अपने अभिनय के अलावा अपनी फिल्मों को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना ने 19 मई 2023 को अपने पिता पी खुराना को खो दिया था।  लंबे समय तक एक बीमारी से पीड़ित रहने के बाद अपारशक्ति के पिता ने मोहाली में सुबह करीब 10.30 बजे अंतिम सांस ली थी। अब अभिनेता ने अपने पिता के नाम एक इमोशनल नोट लिखा है। तो चलिए जानते हैं अभिनेता ने पिता के नाम कौन सा पैगाम भेजा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
अपारशक्ति खुराना - फोटो : social media

पिता के निधन के कुछ दिनों के बाद ही आयुष्मान  ने अपने पिता को खोने पर दुख व्यक्त करते हुए और अच्छी यादों के लिए आभार व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक नोट पोस्ट किया। अब अपने भाई के बाद फादर्स डे पर अपने पिता के साथ अपनी कुछ यादों के पिटारे को खोलते हुए अपारशक्ति ने भी बेहद खास और इमोशनल पोस्ट किया है। 

विज्ञापन

3 of 5
अपारशक्ति खुराना - फोटो : social media

अपारशक्ति मे लिखा है कि हर बीतते दिन के साथ, उन्हें एहसास होता है कि कोई भी पिता की तरह प्यार और सुरक्षा नहीं करता है। अभिनेता ने लिखा, पापा आपको हमें छोड़े हुए लगभग एक महीना हो गया है और जैसे-जैसे हर दिन बीतता जा रहा है, मुझे यह अधिक से अधिक एहसास होता जा रहा है कि कोई भी आपको एक पिता की तरह प्यार, सुरक्षा और मार्गदर्शन नहीं दे सकता है। मैं सच में आभारी हूं कि भगवान ने मुझे मेरे पिता के रूप में आप के साथ का आशीर्वाद दिया।

Hrithik Roshan: 'द फ्लैश' के फैन हुए ऋतिक रोशन, सुपरस्टार ने फिल्म की तारीफ में कह डाली यह बड़ी बात

4 of 5
अपारशक्ति खुराना. - फोटो : social media

अभिनेता ने आगे लिखा, मुझे अभी भी याद है कि आप हमें जीवन के सबक सिखाने के लिए किस तरह के अलग तरीके अपनाते थे, जैसे वह टी-शर्ट जो आपने मेरे लिए लाई थी, जिसमें लिखा गया था, "भागो, भागो, भागो ... कोई फिनिश लाइन नहीं है।" आज भी जिंदगी का वह पाठ मुझे हर गुजरते दिन के साथ यह एहसास दिलाता है कि मुझे आपकी सीख को ही अपने साथ आगे तक लेकर जाना है।

Adipurush: रामायण का रूपांतरण नहीं है 'आदिपुरुष', फिल्म के डायलॉग को लेकर हुए विवाद पर बोले लेखक मनोज मुंतशिर

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपारशक्ति खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

पिता पर प्यार बरसाते हुए अपारशक्ति ने आगे लिखा, भले ही आपको दोनों बेटे हीरो हैं, लेकिन आप हमारी जिंदगी के असल और सच्चे हीरे थे और हमेशा रहेंगे क्योंकि जब माता-पिता की बात आती है तो कोई "अंतिम रेखा" नहीं होती है। वह हमेशा हमारे साथ रहते हैं। फैंस भी अभिनेता के इस इमोशनल पोस्ट को पढकर भावुक हो रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें