फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Father's Day: ये हैं अरबपति बिजनेसमैन की गुणवान बेटियां, पिता के नक्शे कदम पर चल कमा रहीं नाम

Thu, 13 Jun 2019 06:41 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Billionaire Daughters - फोटो : Self
एक पिता और बेटी का रिश्ता बेहद ही खास माना जाता है। किसी भी लड़की के लिए उसके पिता ही पहले हीरो होते हैं। जून महीने के दूसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। फादर्स डे से पहले हम आपको मिलाते हैं उन अरबपतियों की बेटियों से जो आज बिजनेस में अपने पिता की तरह ही बेहद कामयाब हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
निशा गोदरेज - फोटो : social media
निशा गोदरेज
सबसे पहले बात करते हैं निशा गोदरेज की। निशा गोदरेज कंपनी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और कंपनी की इनोवेशन और स्ट्रेटजी विभाग की हेड हैं। निशा ने अमेरिका के वॉरटन स्कूल से बीएसई की डिग्री ली है। वही हार्वर्ड से एमबीए किया है। निशा की शादी कल्पेश मेहता से हुई है।
विज्ञापन

3 of 7
isha ambani - फोटो : vogue
ईशा अंबानी 
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा बिजनेस वर्ल्ड में आज बड़ा नाम हैं। ईशा अंबानी जियो और रिलाइन्स रिटेल की निदेशक मंडल हैं। ईशा ने बेहद कम उम्र में अपनी अलग पहचान बना ली है। साल 2015 में ईशा अंबानी का नाम फोर्ब्स की कम उम्र की अरबपति बिजनेस वुमन की लिस्ट में दूसरे नंबर पर शामिल किया गया था। वहीं, 2018 में फोर्ब्स ने उन्हें उत्तराधिकारियों की लिस्ट में नंबर 2 पर रखा है। 

4 of 7
अनन्या
अनन्या बिड़ला 
आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Birla ) की सिंगर-गीतकार बेटी अनन्या बिड़ला (Ananya Birla) सिर्फ बिजनेस तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि वो फैशन और सिंगिग की दुनिया में भी नाम कमा रही हैं। उन्होंने माइक्रोफाइनेंस फर्म 'स्वतंत्र प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी बनाई है, जोकि 2 राज्यों में फैली हुई है। अनन्या लग्जरी प्रोडक्ट की ई-कॉमर्स कंपनी क्यूरोकार्ट की फाउंडर और सीईओ भी हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
रोशनी नाडर - फोटो : social media
रोशनी नाडर
रोशनी भारतीय अरबपति शिव नाडर की बेटी हैं। वह HCL ग्रुप की सीईओ है जोकि बहुत बड़ी टेक कंपनी है और वह अभी 37 साल की है। रोशनी केवल कंपनी ही नहीं चलाती बल्कि शिव नाडर फाउंडेशन के एजुकेशन इनिशटिव में भी योगदान देती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
manasi kirloskar
मानसी किर्लोस्कर
मानसी इंडस्ट्रियलिस्ट विक्रम और गीताजंलि किर्लोस्कर की बेटी हैं। मानसी ट्रैवलिंग की बेहद शौकीन हैं। अक्सर वह घूमने-फिरने को लेकर चर्चा में रहती है। वह टायोटा किर्लोस्कर एंपायर की इकलौती मालकिन हैं। मानसी किर्लोस्कर को भारत में संयुक्त राष्ट्र की पहली यंग बिजनेस चैंपियन नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
vanisha mittal - फोटो : social media
वनिशा मित्तल
स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल की बेटी वनिशा मित्तल ने लंदन के बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट की पढ़ाई की और फिर फैमिली बिजनेस को जॉइन कर लिया। वह पिता की कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें