anushka and kangana
- फोटो : Instagram
जहां एक ओर दीपिका, रेखा और हेमा मालिनी गजब की सुंदर लग रही थीं तो वहीं अनुष्का शर्मा भी शानदार साड़ी पहनकर प्रियंका चोपड़ा के रिसेप्शन में पहुंचीं। अनुष्का ने सी-ग्रीन साड़ी पहनी थी, जिसके साथ टाइट पोनी और चोकर पहना हुआ था। वहीं प्रियंका की करीबी दोस्त कंगना रनौत भी इस पार्टी की शान बनीं। कंगना मस्टर्ड और गोल्डन कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनी हुई थीं। गले में चोकर और बन उन पर काफी जंच रहा था।