शाहरुख खान की पिछली फिल्मों ने दर्शकों को बेहद निराश किया, जिसके बाद निगाहें जीरो पर टिकी हुई हैं।डायरेक्टर आनंद एल राय आम तौर पर छोटे बजट की फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों के किरदार यूपी के छोटे शहरों के इर्द गिर्द घूमते हैं और दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ जाते हैं। इस बार आनंद एल राय ने शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार के साथ काम किया, जिसमें वो मेरठ के रहने वाले एक बौने का किरदार निभा रहे हैं।