फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस रियलिटी शो के सेट पर ऐसे घायल हुए कार्तिक आर्यन, देखिए हादसे की EXCLUSIVE तस्वीरें

Wed, 12 Feb 2020 10:56 PM IST
anand anand अमर उजाला न्यूज, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Kartik Aaryan - फोटो : amar ujala mumbai
डांस रियलिटी शो डांस प्लस 5 के सेट पर शूटिंग करते हुए हिंदी सिनेमा के उभरते सितारे कार्तिक आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गए। दरअसल शो की शूटिंग के दौरान कार्तिक ने बिना रस्सियों के ही काफी ऊंचाई से छलांग लगा दी। इस दौरान उनके हाथ में काफी चोट आई।
विज्ञापन

2 of 4
Kartik Aaryan - फोटो : amar ujala mumbai
हुआ यूं कि डांस प्लस प्रतियोगी मोनार्क द्वारा चार्टबस्टर गीत 'मल्हारी' पर शानदार प्रदर्शन के बाद शो के होस्ट राघव जुयाल ने कार्तिक आर्यन से महल की दूसरी मंजिल से कूद कर स्टंट करने का अनुरोध किया, जिसे एक्ट के दौरान डांस प्रोप के रूप में इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन

3 of 4
Kartik Aaryan - फोटो : amar ujala mumbai
कार्तिक ने खुशी खुशी राघव की बात मान ली और सभी को आश्चर्यचकित करते हुए स्टंट को अंजाम देने लगे। राघव ने शो के सुपर जज रेमो डिसूजा से इस स्टंट में कार्तिक का साथ देने के लिए कहा जिसके बाद रेमो डिसूजा ने भी ये स्टंट किया। लेकिन, जमीन से उठने के बाद कार्तिक दर्द से कराहते दिखे। काफी देर बाद समझ आया कि उनके दाहिने हाथ में अंगूठे के पास गहरी चोट लग गई है। लेकिन कार्तिक ने इसके बाद भी शूटिंग करना जारी रखा।
विज्ञापन

4 of 4
Kartik Aaryan - फोटो : amar ujala mumbai
मुंबई से शूटिंग खत्म करके कार्तिक दिल्ली पहुंचे और यहां इंपीरियल होटल में दर्द बढ़ने पर उनके पारिवारिक चिकित्सक ने उनका मुआयना किया। कार्तिक को मंगलवार को काफी दर्द होता रहा और उनकी गर्दन में भी खिंचाव लग रहा था। कार्तिक के पारिवारिक चिकित्सक के अनुरोध पर अमर उजाला ने उनका चेकअप नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में कराय। यहां उनके दोनों हाथों के एक्सरे करवाए गए जिनमें किसी तरह की कोई गंभीर चोट नहीं निकली। कार्तिक को दाहिने हाथ में अंगूठे के पास मांसपेशियों में चोट लगी है।

पढ़ें: अगले महीने शुरू होगी अक्षय-धनुष-सारा की फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग, बिहार और मदुरई में लगेंगे सेट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें