साथ साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
किरदार : अविनाश
फिल्म : साथ साथ (1982)
अविनाश एमए का एक छात्र है, जो समाजवादी विचारधारा के साथ कठोर सिद्धांत रखता है। वह अपनी पीढ़ी से बिल्कुल भी प्रेरित नहीं है, और हद से ज्यादा पैसा कमाने का दृढ़ता से विरोध करता है। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का निर्देशन रमन कुमार ने किया है, वहीं डेविड धवन के भाई दिलीप धवन ने इस फिल्म को निर्मित किया है। दीप्ति नवल और फारुख शेख की जोड़ी का करिश्मा यहां पर भी देखने को मिला।