फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farooq Sheikh: पहली फिल्म में मुफ्त में काम करने को राजी हो गए थे फारुख शेख, बाद में मिला था इतना मेहनताना

Wed, 28 Dec 2022 07:03 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Farooq Sheikh - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता फारुख शेख अब हमारे बीच नहीं हैं। वर्ष 2013 में आज ही के दिन वह हमेशा-हमेशा के लिए यह दुनिया छोड़ गए। हालांकि, अपनी फिल्मों के जरिए वह आज भी जिंदा हैं। फारुख शेख अपने संजीदा अभिनय के लिए जाने जाते थे। उन्होंने फिल्म और टेलीविजन, दोनों जगह अपनी अलग जगह स्थापित की। फारुक शेख ने वर्ष  1973 में रिलीज हुई फिल्म 'गरम हवा' से करियर की शुरुआत की थी। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में फारुख ने मुफ्त में काम किया था। दिग्गज एक्टर ने आखिर ऐसा क्यों किया? आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 4
Farooq Sheikh - फोटो : सोशल मीडिया
फारुख शेख का जन्म 25 मार्च 1948 को गुजरात के वड़ोदरा जिले के अमरोली में हुआ। अभिनेता बनने से पहले फारुख क्रिकेट भी खेलते थे। एक्टिंग के दिनों में वह क्रिकेट के लिए भी कोचिंग लेते थे। बॉलीवुड में करियर बनाने से पहले फारुख शेख थिएटर की दुनिया में सक्रिय थे। थिएटर करने के दौरान उन्होंने इतने कमाल का अभिनय किया कि उसके बाद उन्हें फिल्म 'गरम हवा' के जरिए बॉलीवुड में ब्रेक मिल गया। फारुख को अभिनय का ऐसा जुनून था कि वह बिना फीस लिए ही इस फिल्म में काम करने को तैयार हो गए। हालांकि, बाद में कई साल बाद उन्हें उनका मेहनताना मिला था।
Shruti Shiva: यूट्यूब वीडियो से धमाल मचा रहीं श्रुति शिवा, बोलीं- आईएएस पति से ज्यादा है मेरी आमदनी
विज्ञापन

3 of 4
Farooq Sheikh - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक एमएस सथ्यू जब 'गरम हवा' फिल्म बना रहे थे तो उन्हें उस वक्त ऐसे एक्टर की तलाश थी, जो बिना फीस के काम करने को तैयार हो जाए। जब यह बात फारुख शेख के कानों तक पहुंची तो वो तुरंत यह फिल्म करने को राजी हो गए। हालांकि, बाद में फारुख शेख को पांच साल बाद उनकी मेहनत के पैसे मिले थे। फारुख शेख की ये पहली कमाई महज 750 रुपये थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने साल 1977 में ‘शतरंज के खिलाड़ी’, 1979 में ‘नूरी’, 1981 में ‘चश्मे बद्दूर’, 1983 में ‘किसी से न कहना’ में भी काम किया था।
Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति में अक्षय कुमार ने सिखाई नई तकनीक, देखकर दर्शक हुए दंग
विज्ञापन

4 of 4
Farooq Sheikh-Deepti Naval - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता फारुख शेख की जोड़ी 80 के दशक में एक्ट्रेस दीप्ति नवल के साथ खूब हिट रही। दोनों ने साथ में कई फिल्में कीं। इनमें 'चश्मे बद्दूर', 'साथ-साथ', 'किसी से न कहना', 'कथा', 'रंग-बिरंगी' शामिल हैं। इन दोनों की आखिरी फिल्म ‘लिसन अमाया’ थी, जो वर्ष 2013 में रिलीज हुई। इसी साल 28 दिसंबर को दुबई में दिल का दौरा पड़ने से फारुक शेख का निधन हो गया। 
Avatar 2 Box Office Collection: 'अवतार 2' के कलेक्शन में आई गिरावट, 12वें दिन फिल्म ने की इतने करोड़ की कमाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें