सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में सोनू सूद का एक फैन बिहार से मुंबई तक साइकिल से निकल पड़ा, जिसके लिए अभिनेता ने फ्लाइट टिकट बुक करवाई थी। साइकिल के सहारे बिहार से मुंबई जाकर सोनू सूद से मिलने वाले शख्स का नाम अरमान था। उन्होंने फैसला किया है कि वह सोनू सूद से मिलकर उनका धन्यवाद करेंगे। अरमान अभिनेता का यह धन्यवाद लॉकडाउन के दौरान बिहार के लोगों की निस्वार्थ मदद करने की वजह करना चाहते हैं। अरमान का मानना है कि सोशल मीडिया के जरिए सोनू सूद को हर कोई धन्यवाद दे् रहा है। इसलिए वह अभिनेता से मिलकर धन्यवाद करना चाहिए हैं।