फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्र के पिरामिड के सामने मॉडल का भड़काऊ फोटोशूट, पुलिस ने की कार्रवाई

Fri, 04 Dec 2020 10:53 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमा अल-शिमी - फोटो : instagram/salma.elshimy.officiall
मिस्र में एक मॉडल को प्राचीन पिरामिड के सामने तस्वीरें खिंचाना भारी पड़ गया। पुलिस ने मॉडल की तस्वीरें खींचने वाले फोटोग्राफर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि फोटोग्राफर ने मशहूर मॉडल सलमा अल-शिमी की तस्वीरें उस पिरामिड के पास शूट कीं जिसे विश्व धरोहर माना जाता है।
 
विज्ञापन

2 of 5
सलमा अल-शिमी - फोटो : इंस्टाग्राम
बताया ये भी जा रहा है कि आरोपी फोटोग्राफर ने फोटोशूट से पहले किसी भी तरह की इजाजत नहीं ली थी। जब मॉडल सलमा अल-शिमी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो पुलिस हरकत में आई। 

 
विज्ञापन

3 of 5
सलमा अल-शिमी - फोटो : इंस्टाग्राम
पुलिस अब इस मामले की जांच करने में जुटी है कि आखिर कैसे बिना इजाजत फोटोग्राफर कैमरा लेकर पिरामिड के पास चला गया और वहां तस्वीरें भी शूट कर लीं। हैरानी की बात ये है कि जब फोटोग्राफर तस्वीरें शूट कर रहा था तो वहां किसी अधिकारी की नजर नहीं पड़ी।



 

4 of 5
सलमा अल-शिमी - फोटो : इंस्टाग्राम
फोटोग्राफर की गिरफ्तारी के बाद अफवाह ये भी उड़ी थी कि पुलिस ने मॉडल सलमा अल-शिमी को गिरफ्त में ले लिया है। हालांकि बाद में पुलिस ने इस तरह की खबरों का खंडन कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमा अल-शिमी - फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि मिस्र के ये पिरामिड दुनिया के सात अजूबों में से एक हैं। ये मिस्र के लोगों की धार्मिक भावनाओं से भी जुड़े हैं। जिस जगह पर ये फोटोशूट किया गया वो सक्कारा का विशाल कब्रिस्तान है जिसका इतिहास लगभग तीन हजार साल पुराना बताया जाता है।

टेलीविजन की सुपरहिट ये जोड़ियां, असल जिंदगी में एक दूसरे से करती हैं बेइंतहा नफरत
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें