अमांडा सेर्नी
- फोटो : इंस्टाग्राम
अमेरिकी मॉडल अमांडा सेर्नी ने #FarmersProtest हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि ‘दुनिया देख रही है। इस मुद्दे को समझने के लिए आपको भारतीय या पंजाबी या दक्षिण एशियाई होने की जरूरत नहीं है। आपको बस मानवता की फिक्र होनी चाहिए। हमेशा बोलने की स्वतंत्रता, प्रेस की स्वतंत्रता, नागरिकों की समानता और श्रमिकों के लिए गरिमा की मांग करें।‘