फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन पर रिहाना के लाइमलाइट बटोरते ही भड़कीं कंगना रणौत, कहा- 'उसमें खास क्या है'

Wed, 03 Feb 2021 01:18 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिहाना-कंगना रणौत - फोटो : रिहाना-कंगना रणौत
करीब दो महीने से लगातार चल रहा किसान आंदोलन अपने चरम पर है। इसे लेकर देश- विदेश से लगातार प्रतिक्रिया आ रही है। हाल ही में पॉपस्टार रिहाना ने भी किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया जिसके बाद से रिहाना काफी सुर्खियों में आ गई हैं। रिहाना के सुर्खियों में आते ही अब कंगना रणौत भी उनके ऊपर बरस पड़ी है। कंगना ने रिहाना की तुलना सुनिधि चौहान और नेहा कक्कड़ से करते हुए, उनके खिलाफ कुछ आपत्तिजनक शब्द भी कहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रिहाना - फोटो : फाइल फोटो
दरअसल किसान आंदोलन को लेकर रिहाना ने जब से ट्वीट किया है तभी से वो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। खासकर भारतीय रिहाना को लेकर काफी कुछ सर्च करने में लगे हैं जिससे रिहाना लगातार ट्रेंड हो रही हैं। रिहाना के इतना लाइम लाइट बटोरने के बाद अब कंगना रणौत एक बार फिर से रिहाना के ऊपर बरस पड़ी हैं। कंगना ने अपने ट्वीट में रिहाना के लिए काफी कुछ कहा है।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam
कंगना ने अपने ट्वीट में रिहाना को आम सिंगर बताया है। उन्होंने लोगों से पूछा है कि रिहाना में खास क्या है। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हां जरूर भारत जानना चाहता है, भारतीयों को समझने के लिए आसान शब्दों में, वो (रिहाना) सुनिधि चौहान और नेहा कक्कड़ की तरह ही एक सिंगर है। उसमें खास क्या है।' इसके अलावा कंगना ने रिहाना के लिए कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल भी किया है।

4 of 5
रिहाना
बता दें कि बीते दिन रिहाना ने किसान आंदोलन को लेकर एक ट्वीट किया था। जिसकी वजह से वो खासी चर्चा में आ गई हैं। रिहाना ने दिल्ली के बाहरी इलाकों में विरोध कर रहे किसानों को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किसान आंदोलन से जुड़ी एक रिपोर्ट साझा की है। इस रिपोर्ट में किसानों के पुलिस के साथ टकराव के चलते इंटरनेट सेवा बंद होने का जिक्र है। इस रिपोर्ट के साथ रिहाना ने लिखा, 'हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
रिहाना के इस ट्वीट के बाद कंगना ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। कंगना ने इसे रिट्वीट करते हुए लिखा था कि, 'कोई भी इसके बारे में बात नहीं कर रहा है क्योंकि वे किसान नहीं है बल्कि आतंकवादी हैं जो भारत को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि चीन हमारे टूटे हुए राष्ट्र पर कब्जा कर सके और इसे यूएसए की तरह एक चाइनीज कॉलोनी बना सके। तुम मूर्ख बनकर बैठो, हम अपने राष्ट्र को ऐसे नहीं बेच रहे हैं जैसे तुम डमी लोग करते हो।'

पढ़ें: Farmers Protest: रिहाना के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, यूजर्स ने कंगना को भी लपेटा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें