फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेन लीड से लेकर दादी तक के किरदार में नजर आईं ये अभिनेत्री, देखें अनदेखी तस्वीरें

Sat, 14 Mar 2020 06:24 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
farida jalal - फोटो : social media
मुख्य भूमिका से लेकर दादी तक का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री फरीदा जलाल लगातार काम में व्यस्त हैं। फरीदा जलाल ने अपने करियर में दो सौ से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू फिल्में भी हैं। 14 मार्च को अपना जन्मदिन मनाने वालीं फरीदा जलाल 71 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
farida jalal - फोटो : social media
फरीदा जलाल ने अपने करियर की शुरुआत साल 1967 में फिल्म 'तकदीर' से की। उस वक्त फरीदा अपनी पढ़ाई कर रही थीं। 70 और 80 के दशक में फरीदा जलाल मेन लीड रोल से लेकर सहायक भूमिका करती नजर आईं।
विज्ञापन

3 of 6
farida jalal, jaya bachchan - फोटो : social media
फरीदा जलाल की मुख्य फिल्मों में 'आराधना', 'नया रास्ता', 'गोपी', 'पारस', 'अमर प्रेम', 'बॉबी', 'लोफर', 'मजबूर', 'याराना', 'लाडला', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ-कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' है। फरीदा जलाल के मुख्य सीरियल की बात करें तो 'ये जो है जिंदगी', 'देख भाई देख', 'शरारत' और 'अम्माजी की गली' है।

4 of 6
farida jalal - फोटो : social media
फरीदा जलाल ने अभिनेता तबरेज बरमावार से शादी की। तबरेज की मौत साल 2003 में हो गई। फरीदा और तबरेज की मुलाकात फिल्म 'जीवन रेखा' के सेट पर हुई थी। शादी के बाद फरीदा को फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया तो वो पति के साथ बैंगलोर चली गई थीं। जहां उनके पति बिजनेस करते थे। बाद में उन्होंने फिर से मुंबई लौटने का फैसला किया। फरीदा जलाल का एक बेटा यासीन है। यासीन को अभिनय में कोई दिलचस्पी नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
farida jalal - फोटो : social media
दो साल पहले 2017 में फरीदा जलाल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। जिस पर लिखा था RIP फरीदा जलाल (1949-2017)। फरीदा जलाल की मौत की अफवाह तेजी से फैली। ये खबर सुनते ही हर कोई सन्न रह गया। इस खबर को पुख्ता करने के लिए जब उनके घर पर कॉल किया गया तो सच्चाई का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फरीदा जलाल - फोटो : सोशल मीडिया
फरीदा जलाल ने इस खबर को अफवाह बताते हुए कहा, 'मैं नहीं जानती ये अफवाह कहां से फैली। पहले तो ये सुनकर मैं सिर्फ हंसी लेकिन इसके बाद करीब 30 मिनट तक मेरा फोन लगातार बजता रहा। हर कोई मेरी सेहत के बारे में जानना चाहता था। ये काफी तकलीफदेह था।' फरीदा जलाल हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जवानी जानेमन' में नजर आई थीं। फिल्म में सैफ अली खान, तब्बू और अलाया फर्नीचरवाला मुख्य भूमिका में थे।

'सड़क 2' से पहले इस वेब सीरीज में दिखेंगी पूजा भट्ट, अलंकृता श्रीवास्तव ने गढ़ी अनोखी कहानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें