फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farhan Shibani Wedding: फरहान- शिबानी की शादी पर ट्रोल हो रहीं अधुना भबानी ने ट्रोल्स पर निकाली भड़ास, कहा- ब्लॉक कर दूंगी

Mon, 28 Feb 2022 08:55 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड फिल्म मेकर और अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर अपनी शादी के बाद से ही चर्चाओं में बने हुए हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
अधुना भबानी,फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड फिल्म मेकर और अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर अपनी शादी के बाद से ही चर्चाओं में बने हुए हैं। अपने लंबे रिलेशन के बाद इसी महीने शादी रचाने वाले फरहान और शिबानी अब लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसी बीच अब फरहान अख्तर की पहली पत्नी अधुना भबानी का एक पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में अधुना काफी गुस्से में नजर आ रही हैं। 

दरअसल, फरहान और शिबानी की शादी के बाद से ही अधुना को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया रहा है। इसी बात से खफा अधुना बुरी तरह भड़क गई हैं। ऐसे में ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए अधुना ने पोस्ट के जरिए अपनी भड़ास निकाली। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अधुना ने पोस्ट शेयर कर लिखा,'अगर आपके पास कुछ पॉजिटिव कहने के लिए नहीं है तो मैं आपको ब्लॉक कर देती हूं।' 

विज्ञापन

2 of 5
फरहान अख्तर और अधुना भबानी - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए अधुना के इस पोस्ट पर प्रीति जिंटा और मनीषा कोइराला समेत कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। तीन दिन पुराना अधुना का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि फरहान अख्तर ने साल 2000 में हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी के साथ की थी। दोनों की पहली मुलाकात फरहान की डेब्यू फिल्म 'दिल चाहता है' के दौरान हुई थी। 

 

विज्ञापन

3 of 5
फरहान अख्तर और अधुना भबानी - फोटो : सोशल मीडिया

अधुना भबानी ने भी इसी फिल्म से हेयर स्टाइलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया था।  हालांकि, शादी के कुछ समय बाद यह कपल अलग हो गया। अधुना और फरहान ने साल 2017 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। यह कपल दो बेटियों के पेरेंट्स हैं और तलाक के बाद भी इनकी परिवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं।

4 of 5
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर वेडिंग वेन्यू - फोटो : insta

अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने 19 फरवरी को ईसाई रीति- रिवाज से एक- दूसरे के साथ शादी रचाई थी। इसके बाद कपल ने 21 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी की थी। शिबानी और फरहान काफी समय से दूसरे को डेट कर रहे थे। शिबानी दांडेकर के साथ फरहान की यह दूसरी शादी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

फरहान और शिबानी की शादी के बाद से ही इनकी वेडिंग फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि, इस दौरान शादी की तस्वीरें सामने आते ही लोग शिबानी के प्रेग्नेंट होने को लेकर भी कयास लगा रहे है। दरअसल, शेयर की गईं कुछ तस्वीरों में शिबानी को देख उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें आग की तरह फैल रही हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें