फरहान अख्तर
बता दें, फरहान अख्तर लगातार लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने उत्तर प्रदेश में एक एनजीओ के साथ मिलकर कोविड से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था। फरहान ने नॉन-फॉर-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन- होप फॉर वेलफेयर ट्रस्ट के साथ काम करना जारी रखा है। होप टीम में से आठ लोग शहर में हर दिन जरूरतमंदों को 1000 थालियों का वितरण कर रहे हैं।