फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन लगने पर वीआईपी बताने वाले यूजर को फरहान अख्तर ने दिया करारा जवाब, बोले- 'कुछ तो ढंग का करो'

Tue, 11 May 2021 01:36 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फरहान अख्तर
कोरोना महामारी की दूसरी लहर से पूरा देश जंग लड़ रहा है। ऐसे में सभी से जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने की अपील की जा रही है। इसी बीच एक्टर फरहान अख्तर ने कोविड-19 की वैक्सीन का पहला डोज लगवा लिया। इस बात की जानकारी फरहान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए फैंस को दी। इसके बाद से ही अभिनेता ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए और यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगा दी। लेकिन यूजर्स को फरहान अख्तर ने भी करारा जवाब दे डाला।
विज्ञापन

2 of 5
फरहान अख्तर
फरहान अख्तर ने ट्वीट करते हुए अपने फैंस को बताया कि उन्होंने कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। इस पर ट्विटर यूजर ने लिखा, 'एक और वीआईपी। फरहान ने वैक्सीन तब लगवाई जब वैक्सीनेशन ड्राइव 60+ वाले सीनियर सिटिजन्स के लिए रिजर्व है। या तो वह 60+ हैं, फिजिकली चैलेंज्ड हैं जिसके बारे में हमें जानकारी नहीं है या वैक्सीनेशन के लिए अपने स्टेटस का इस्तेमाल किया है।'

विज्ञापन

3 of 5
फरहान अख्तर
इस पर फरहान ने यूजर को जवाब देते हुए लिखा, 'ड्राइव 45+ वालों के लिए है। अब अपने समय के साथ समाज के लिए कुछ रचनात्मक चीज करो।' फरहान के इस जवाब पर उनके फैंस ने प्रतिक्रिया देते हुए उनका समर्थन किया।

4 of 5
फरहान अख्तर
बता दें, फरहान अख्तर लगातार लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने उत्तर प्रदेश में एक एनजीओ के साथ मिलकर कोविड से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था। फरहान ने नॉन-फॉर-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन- होप फॉर वेलफेयर ट्रस्ट के साथ काम करना जारी रखा है। होप टीम में से आठ लोग शहर में हर दिन जरूरतमंदों को 1000 थालियों का वितरण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फरहान अख्तर
वर्क फ्रंट की बात करें तो फरहान अख्तर को मार्वेल स्टूडियोज के आने वाले प्रोजेक्ट के लिए साइन किया गया है। इसके अलावा उनकी फिल्म 'तूफान' ओटीटी पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुई इसकी रिलीज को टाल दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें