फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farhan-Shibani Wedding: न निकाह पढ़ेंगे और ना ही मराठी रस्में होंगी, इस खास अंदाज में शादी रचाएंगे फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर

Fri, 18 Feb 2022 01:38 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 21 फरवरी को शादी रचाने वाले हैं। दोनों खंडाला में बेहद ही सिंपल शादी करेंगे, जिसमें दोनों के सिर्फ करीबी लोग शामिल होंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
फरहान और शिबानी - फोटो : सोशल मीडिया
लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद बॉलीवुड के पॉवर कपल फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। 17 फरवरी को फरहान और शिबानी की हल्दी सेरेमनी हुई, जिसे पूरी तरह प्राइवेट रखने की कोशिश की गई। फरहान और शिबानी की शादी को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ में दावा है कि दोनों निकाह पढ़ेंगे। साथ ही कहा ये भी जा रहा है कि दोनों मराठी रीति-रिवाज में शादी कर सकते हैं। लेकिन अब तक कुछ साफ नहीं हुआ। इन सबके बीच दोनों की शादी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है।
 
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर न तो निकाह पढ़ने वाले हैं और ना ही दोनों मराठी रीति-रिवाज के अनुसार शादी रचाएंगे। बल्कि दोनों ने अपनी शादी को अलग अंदाज में करने का सोचा है। शिबानी और फरहान बेहद ही सिंपल शादी चाहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
फरहान और शिबानी - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर अपनी शादी को बेहद ही सिंपल रखना चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने अपने मेहमानों को भी साधारण और सिंपल कपड़ों में आने के लिए कहा है। उन्होंने मेहमानों से शादी को सिंपल बनाए रखने के लिए पेस्टल और सफेद जैसे रंग पहनने के लिए कहा है। शिबानी और फरहान ये भी चाहते हैं कि उनकी शादी में कोई शोर-शराबा ना हो।
विज्ञापन

3 of 5
फरहान और शिबानी - फोटो : सोशल मीडिया
करीबी सूत्र ने आगे ये भी बताया कि दोनों में से एक मुस्लिम हैं और एक हिंदू हैं। इसी वजह से वह नहीं चाहते कि दोनों में से भी कोई एक-दूसरे की धार्मिक परंपराओं को मानने के लिए मजबूर हो। इसी वजह से दोनों ने अपनी मन्नतें लिख ली हैं, जिसे वह 19 तारीख को शादी वाले दिन पढ़ेंगे। शिबानी और फरहान को जानने वाले लोग ये भी अच्छे से जानते हैं कि दोनों का प्यार धार्मिक परंपरा से ऊपर है। इसी वजह से दोनों ने एक-दूसरे को पूरी आजादी दी है। शादी के लिए उन्होंने बेहद ही सुंदर प्लानिंग की है।

4 of 5
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया
सूत्र ने ये भी बताया कि फरहान और शिबानी खंडाला में शादी करेंगे। यहां पर मेहमानों के रहने के लिए बंगले में बुकिंग भी हो चुकी है। इस दौरान मेहमानों की हर सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। इस बुकिंग को दोनों ने जाकर खुद किया है। 19 तारीख को होने वाले समारोह के लिए जोरो शोरों से तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी में दोनों के करीबी मेहमान ही शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, शादी में सिर्फ 50 मेहमान शामिल हो सकते हैं। इसमें मेयांग चांग, गौरव कपूर, समीर कोचर, मोनिका डोगरा, रितेश सिदवानी और रिया चक्रवर्ती शामिल हैं। मेहमानों की लिस्ट में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन का भी नाम है। हालांकि, इस अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें