फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर हल्दी सेरेमनी
- फोटो : सोशल मीडिया
तीन बार हो चुकी हैं ट्रोल
शिबानी दांडेकर और ट्रोलर्स का गहरा संबंध है। 2018 में जब शिबानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी टॉपलेस फोटो पोस्ट की थी, तब उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। 2020 में जब पूरी दुनिया रिया चक्रवर्ती को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का जिम्मेदार बता रही थी, तब रिया का खुलकर समर्थन करने के लिए भी शिबानी को ट्रोल का सामना करना पड़ा था। 2022 में जब फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की बात सामने आई थी, तब भी दोनों की उम्र के फासले के कारण उन्हें ट्रोल होना पड़ा था। बता दें कि दोनों की उम्र में 7 साल का अंतर है। शिबानी 41 साल की हैं और फरहान 48 साल के।