फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) 39वां जन्मदिन मना रही हैं। शिबानी और फरहान एक-दूसरे के साथ दिलचस्प कैमेस्ट्री शेयर करते हैं। शिबानी के जन्मदिन पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में फरहान ने लिखा, जन्मदिन मुबारक सनशाइन। इससे साफ पता चलता है कि दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं। इतना ही नहीं अर्जुन-मलाइका के अफेयर की खबरें भी इन दिनों खूब चल रही हैं क्योंकि दोनों ने खुलेआम इस रिश्ते को कुबूल कर लिया है। जानिए ऐसे कौन से सेलिब्रिटी हैं जो अफेयर की वजह से चर्चा में हैं।