बॉलीवुड में डायरेक्शन से लेकर अपनी एक्टिंग तक का लोहा मनवा चुके फरहान अख्तर की एक्स पत्नी अधुना अख्तर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। आजकल वो बॉलीवुड स्टार के छोटे भाई को डेट कर रही हैं। हम बताते हैं कि फरहान को छोड़ किस के साथ छुट्टियां बिता रही है अधुना।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
गौरतलब है कि आपसी सहमति से कुछ महीने पहले फरान अख्तर और अधुना ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। उनकी शादी को 16 साल हो चुके थे। मगर अधुना अब बॉलीवुड से दूर हो चुके डिनो मोरिया के छोटे भाई निकोल मोरिया को डेट कर रही हैं। अधुना और निकोल अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं।
विज्ञापन
3 of 4
स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार अधुना और निकोल इन दोनों गोवा में अपने कुछ खास पल गुजार रहे हैं। वहां दोनों अक्सर समुंद्र किनारे घूमते और एक दूसरे के साथ हाथों में हाथ डालते हुए नजर आते हैं। बताया जा रहा है कि अधुना का गोवा में फार्महाउस है। ये दोनों आजकल यहीं पर ही अपनी जिंदगी के हसीन पल बीता रहे हैं।
कहा जाता है कि अधुना ज्यादातर अपने इस फार्महाउस को पर्यटकों के किराये पर देती हैं, मगर इस समय इस फार्महाउस में अधुना, निकोल और उनके दोस्तों के अलावा और कोई नहीं है। इतना ही नहीं अधुना ने निकोल के बड़े भाई और 'राज' फिल्म के हीरो डिनो मोरिया की बर्थडे पार्टी को भी सैलिब्रेट किया। वहीं अधुना अपनी क्रिसमस पार्टी भी निकोल के घर सेलिब्रेट करने वाली हैं।