फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरहान अख्तर ने 'मेर्सल' विवाद पर BJP प्रवक्ता को दिखाया आईना, सर-आपकी हिम्मत कैसे हुई?

Sun, 22 Oct 2017 05:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
1 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : Skjbollywoodnews
बॉलीवुड के तेज तर्रार निर्माता-निर्देशक-एक्टर-सिंगर फरहान अख्तर ने 'मेर्सल' विवाद पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव को आड़े हाथों लिया है। जानें, क्यों...
विज्ञापन

2 of 5
जीवीएल नरसिम्हा राव - फोटो : Twitter
फरहान अख्तर ने बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव को उस बात पर आड़े हाथों लिया, जिसमें उन्होंने एक टेलीविजन चैनल पर कथित तौर पर कहा था कि हमारे फिल्म स्टार्स को बहुत कम जानकारी होती है। उनकी जनरल नॉलेक कमजोर होती है। वो 'मेर्सल' फिल्म के डायलॉग्स पर चल रहे विवाद के संदर्भ में बोल रहे थे। आगे जानें, फरहान ने किस तरह से लिया उन्हें आड़े हाथों...
  How dare you, sir?? @GVLNRAO

And to all film people in his ranks.. here’s what he thinks of you. #shame https://t.co/6C8v6hZa23 — Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) October 22, 2017
विज्ञापन

3 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : amar ujala
फरहान अख्तर ने टाइम्स नाउ चैनल के उस ट्वीट को कोट करते हुए जीवीएल नरसिम्हा राव पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने लिखा, -'आपकी हिम्मत कैसे हुई, सर? जीवीएल नरसिम्हा राव और उनकी तरह के फिल्मी इंडस्ट्री के लोग, आपके बारे में ये लोग यही सोचते हैं। #Shame' आगे जानें, क्या है 'मेर्सल' से संबंधित विवाद...

4 of 5
Vijay, Mersal
सुपरस्टार विजय की तमिल फिल्म ‘मेर्सल’ के कुछ सीन को लेकर राजनीति गर्म होने लगी है। फिल्म में जीएसटी और नोटबंदी पर फिल्माए गए सीन पर बीजेपी ने आपत्ति दर्ज कराते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। जिसके बाद राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा। तो तमिल सुपरस्टार कमल हासन ने भी 'मेर्सल' विवाद पर अपनी बात रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमल हासन
कमल हासन ने इस विवाद पर कहा कि मेर्सल पहले से सर्टिफाइड है। इसे री-सेंसर मत करें। किसी भी तरह की आलोचना तर्कसम्मत होनी चाहिए। आलोचकों को चुप नहीं कराया जाना चाहिए। भारत तभी चमकेगा जब उसे बोलने का मौका मिलेगा।  Mersal was certified. Dont re-censor it . Counter criticism with logical response. Dont silence critics. India will shine when it speaks. — Kamal Haasan (@ikamalhaasan) October 20, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें