बॉलीवुड के खिलाड़ी यानि अक्षय कुमार सैनिकों और शहीदों को लेकर हमेशा आगे रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने दिवाली के मौके पर शहीदों के परिवारों को न सिर्फ पत्र भेजा, बल्कि आर्थिक सहायता भी की। जानें, दिवाली के मौके पर अक्षय ने कैसे किया ये नेक काम...
विज्ञापन
2 of 5
अक्षय कुमार का पत्र
- फोटो : Jansatta
अक्षय कुमार ने दिवाली के मौके पर 103 शहीदों के परिवारों को पत्र भेजे। खिलाड़ी कुमार ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हर परिवार को 25 हजार रुपए का चेक देने के साथ एक प्यारा सा संदेश भी भेजा। आगे जानें, अक्षय ने क्या संदेश लिखा...
विज्ञापन
3 of 5
अक्षय कुमार
इसका आईडिया स्पेशल इंस्पेक्टर जनरल विश्वास नांगरे को इस दिवाली पर शहीदों के हर परिवार को मिठाई भेजने का आईडिया आया। जिनके कहने पर 103 शहीदों के परिवार की लिस्ट तैयार की गई। नांगरे का ये आईडिया अक्षय कुमार को भी बहुत पसंद आया।
4 of 5
अक्षय कुमार
अक्षय ने हर शहीद परिवार को खत में लिखा कि ‘हमें आपके परिवार पर बहुत गर्व हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए कुर्बानी दी। मुझे पता है कि इस दिवाली पर आप अपने परिवार को बहुत याद कर रहे हैं। मगर बस मैं आपसे इतना ही कहना चाहता हूं कि साहस के साथ अपने नए साल की शुरुआत कीजिए। बच्चों के लिए कुछ छोटे उपहार और मिठाईयां भेज रहा हूं। इसे स्नेह से स्वीकार कीजिए।’
अक्षय कुमार जम्मू कश्मीर में हुए उरी हमले के बाद जवानों के परिवारों की मदद के लिए कई कोशिशें करते देखे जा चुके हैं।
शहीदों के परिवार के लिए अक्षय की नई पहल, शुरू किया 'भारत के वीर' फंड