फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farhan Akhtar: बॉलीवुड के ऑलराउंडर कहलाते हैं फरहान अख्तर, महंगी कारों के साथ लग्जीरियस लाइफ के शौकीन

Mon, 09 Jan 2023 05:47 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला
फरहान अख्तर बॉलीवुड की एक ऐसी हस्ती हैं, जिन्होंने मनोरंजन की दुनिया के हर क्षेत्र में महारथ हासिल की है। फरहान अख्तर ने अभिनय, गायिकी, निर्देशन, स्क्रिप्ट राइटिंग हर एक चीज में अपना हाथ आजमाया और इनमें सफलता भी मिली। इसी वजह से उन्हें इंडस्ट्री का ऑलराउंडर भी कहा जाता है। फरहान अख्तर एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें सिनेमा की बखूबी समझ है। फरहान ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दीं। फरहान ने अपनी काबिलियत के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अलग जगह पाई है। उन्होंने मेहनत के दम पर करोड़ों की संपत्ति बनाई और वह लग्जरी लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं। आज फरहान अख्तर अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जानते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में...
विज्ञापन

2 of 4
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
फरहान की संपत्ति
फरहान, जावेद अख्तर के बेटे हैं, लेकिन स्टार किड होने के बाद भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। फरहान बेहद आलीशान जीवन जीते हैं। उन्हें महंगी गाड़ियों का शौक है। फरहान अख्तर करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान अख्तर के पास कुल 148 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं। बांद्रा में फरहान का एक बंगला है। वहीं, भारत के अलावा विदेशो में भी उन्होंने कई संपत्तियों में निवेश किया है। फरहान बॉलीवुड के सफल अभिनेताओं में से एक हैं। फरहान एक फिल्म के लिए करीब तीन से चार करोड़ रुपये तक की मोटी फीस लेते हैं।

Arjun Bijlani: अर्जुन बिजलानी से लें अच्छे पिता बनने के गुर, बेटे के लिए छोड़ दी 15 साल पुरानी यह बुरी आदत
विज्ञापन

3 of 4
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे करते हैं कमाई
एक महीने में फरहान करीब 1.8 करोड़ रुपये कमाते हैं। वहीं, उनकी सालाना कमाई करीब 22 करोड़ रुपये है। अभिनय और निर्देशन के अलावा फरहान कई ब्रांड के विज्ञापन भी करते हैं, जिससे उनकी मोटी कमाई होती है। फरहान अख्तर लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं। फरहान के पास सबसे महंगी गाड़ी पोर्श केयमन है, जिसकी कीमत 1.07 करोड़ रुपये है। इसके अलावा अभिनेता के पास 54 लाख रुपये की कीमत वाली रेंज रोवर है। साथ ही, उनके पास मर्सिडीज वेंज और होंडा सीआरवी जैसी लग्जरी गाड़ियां भी हैं। फरहान अख्तर अक्सर विदेशों में छुट्टियां बिताने के लिए जाते हैं। इसके अलावा फरहान को जानवर बहुत पसंद हैं। उनके पास एक मिनिएचर पिंसचर नस्ल का एक कुत्ता है, जिसकी कीमत 40 हजार रुपये है।
विज्ञापन

4 of 4
फरहान अख्तर
इंडस्ट्री के ऑलराउंडर
फरहान अख्तर ने 'भाग मिल्खा भाग', 'रॉक ऑन', 'जिंदगी मिलेगी ना दोबारा' जैसी फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। साथ ही 'दिल चाहता है', 'लक्ष्य', 'डॉन', 'डॉन 2' जैसी सुपरहिट फिल्में भी लिखीं। वहीं, 'रॉक आन' और 'लक बाई चांस' जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन किया। इंडस्ट्री के ऑलराउंडर कहे जाने वाले फरहान अख्तर ने कई बार दर्शकों का दिल जीता है।

Bigg Boss 16: बच्चे की प्लानिंग कर रहे थे शालीन और टीना! शो में होगी कंटेस्टेंट के घरवालों की एंट्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें