फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farhan Akhtar Birthday: जब फरहान को मिली घर से निकाले जाने की धमकी, डर के मारे बनाई यह फिल्म और लूट ली वाहवाही

Mon, 09 Jan 2023 05:38 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पिता की तरह कहानियां लिखना फरहान ने यूं ही शुरू नहीं किया था। इसके पीछे तो मां की वह धमकी थी, जिसमें उन्होंने फरहान घर से निकालने की बात कही थी।
विज्ञापन
1 of 8
Farhan Akhtar Birthday - फोटो : social media
आज बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। फरहान अख्तर का जन्मदिन 9 जनवरी 1974 में मुंबई में हुआ था। फरहान अख्तर बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेता में से एक हैं। अभिनेता अभिनय के साथ फिल्म निर्माता भी हैं। अभिनेता बॉलीवुड के मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बेटे हैं। आपको बता दें कि महज 17 साल की उम्र में फरहान अख्तर ने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। अभिनेता ने साल 1991 में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन

2 of 8
Farhan Akhtar Birthday - फोटो : social media
मां ने दी थी घर से निकालने की धमकी
बता दें कि फरहान अख्तर कॉलेज ड्रॉपआउट हैं। इसके बाद वह लगभग दो साल तक घर में बैठे रहे और हर वक्त फिल्में देखा करते थे। इसे लेकर फरहान अख्तर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी मां इस चीज से बेहद परेशान हो गई थीं। उन्होंने फरहान को घर से बाहर निकालने की धमकी दे डाली। इसी डर से फरहान ने अपने पिता की तरह कहानियां लिखना शुरू किया और तभी उन्होंने फिल्म 'दिल चाहता है' की कहानी लिखी। अभिनेता ने साल 2001 में दिल चाहता है में डायरेक्शन के तौर पर अपने काम की शुरुआत की। यह फिल्म सिनेमाघरों में सुपरहिट रही। यहां तक कि फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। इस फिल्म के बाद अभिनेता ने साल 2004 में लक्ष्य का भी डायरेक्शन किया। दोनों ही फिल्मों की खूब सराहना की गई। 

यह भी पढ़ें- Honey Singh: हनी सिंह ने की उर्फी जावेद की तारीफ, बोले, 'देश की सभी लड़कियों को उनसे सीखना चाहिए'
विज्ञापन

3 of 8
Farhan Akhtar Birthday - फोटो : social media
2008 में फिल्म रॉक ऑन से की अभिनय की शुरुआत
जैसा कि सभी जानते हैं कि फरहान अख्तर मल्टी टैलेंटेड एक्टर हैं। वह अभिनेता होने के साथ साथ अच्छे सिंगर भी हैं। अभिनेता ने साल 2008 फिल्म रॉक ऑन से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में अभिनेता ने गाने भी गाए। फिल्म के लिए फरहान अख्तर को कई अवॉर्ड्स भी मिले। लोगों ने उनकी एक्टिंग और बेहतरीन गानों की खूब तारीफ की।  इसके बाद उन्होंने लक बाई चांस, जिंदगी न मिलेगी दोबारा, भाग मिल्खा भाग, स्काई इज पिंक और कार्तिक कॉलिंग कार्तिक जैसी तमाम फिल्में कीं। 

यह भी पढ़ें- B-Town: कियारा-सिद्धार्थ के अलावा इस साल इन सेलेब्स के घर भी बज सकती है शहनाई, चल रही हैं शादी की तैयारियां

4 of 8
Farhan Akhtar Birthday - फोटो : social media
हॉलीवुड फिल्म में भी किया काम
अभिनेता ने साल 2004 में हॉलीवुड फिल्म 'ब्राइड एंड प्रेजुडिस' में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने मुख्य भूमिका अदा की थी। 

यह भी पढ़ें- Unreleased Movies: कभी नहीं बन पाईं ये फिल्में, कुछ बीच में ही रुकीं तो कई में डूब गए करोड़ों रुपये
विज्ञापन

5 of 8
Farhan Akhtar Birthday - फोटो : social media
50 बार देखी शोले
फरहान अख्तर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म शोले को 50 बार देखा, लेकिन वह इस फिल्म से खास इम्प्रेस नहीं हुए। फरहान कहते हैं कि उन्हें अमिताभ बच्चन की दीवार फिल्म बेहद पसंद आई थी। 

यह भी पढ़ें- कलाकार जो रातों-रात मिली शोहरत के बाद पहुंच गए अर्श से फर्श तक
विज्ञापन

6 of 8
Farhan Akhtar Birthday - फोटो : social media
कई फिल्मों को किया रिजेक्ट
फरहान अख्तर फिल्मों के मामले में काफी सोच विचार करते हैं। उन्होंने कई फिल्में रिजेक्ट की हैं। यह बहुत कम लोग जानते हैं कि सुपरहिट फिल्म रंग दे बसंती के लिए फरहान अख्तर निर्माताओं की पहली पसंद थे। हालांकि अभिनेता ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था, जिसके बाद आमिर खान को मौका दिया गया था। वहीं, दम मारो दम के लिए भी राणा दग्गुबाती के किरदार को फरहान ने ठुकरा दिया था। 

यह भी पढ़ें- 'जो देख्या मन्ने ड्रीम से', नए गाने में सपना ने ट्रैक्टर पर चढ़ लगाए ठुमके
विज्ञापन

7 of 8
Farhan Akhtar Birthday - फोटो : social media
भाग मिल्खा भाग के लिए महज 11 रुपये ली थी फीस
साल 2013 में आई फिल्म भाग मिल्खा भाग में फरहान अख्तर ने मुख्य भूमिका अदा की थी। इस फिल्म के लिए अभिनेता ने महज 11 रुपये की टोकन राशि ली थी। फरहान अख्तर को आखिरी बार फिल्म तूफान में देखा गया था, जिसके लिए उन्होंने अपनी बॉडी पर काफी काम किया था। 

यह भी पढ़ें- Swara Bhasker: मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं स्वरा भास्कर, यूजर्स बोले- 'तुम्हारा बॉयफ्रेंड है?'
विज्ञापन

8 of 8
Farhan Akhtar Birthday - फोटो : social media
कई बेहतरीन फिल्मों का किया लेखन
फरहान अख्तर ने अपने करियर में बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन और लेखन किया है। अभिनेता ने दिल चाहता है, डॉन, डॉन 2, लक्ष्य जैसी फिल्मों का लेखन किया है। इन फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला। साथ ही, बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। अभिनेता ने अपने काम के लिए कई अवॉर्ड्स भी जीते।

यह भी पढ़ें- राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचाएंगे सिद्धार्थ-कियारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें