फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के ये 5 सेलिब्रिटीज नहीं संभाल पाए स्टारडम, अब जी रहे गुमनामी की जिंदगी

Sun, 05 May 2019 03:28 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
zayed khan, fardeen khan, honey singh - फोटो : social media
बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर्स हैं जिन्होंने सफलता की ऊंचाईयां तो छू लिया लेकिन उसके बाद उसे कायम नहीं रख पाए। ग्लैमर की इस चकाचौंध के बीच खुद को संभालना इतना भी आसान नहीं है। जरा सी लापरवाही करियर को तबाह कर देती है। आज हम आपको ऐसे ही एक्टर्स से रूबरू करवाएंगे जो अपने स्टारडम को संभाल नहीं पाए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
fardeen khan
एक्टर फिरोज खान के बेटे फरदीन खान ने 1998 में आई फिल्म प्रेम अगन से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू के कई अवॉर्ड भी मिले। इसके बाद उन्होंने जंगल, प्यार तूने क्या किया, हम हो गए आपके, खुशी, देव, प्यारे मोहन, लाइफ पार्टनर सहित कई फिल्मों में काम किया है। फरदीन की कोई फिल्म हिट नहीं हो पाई। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कहना ही ठीक समझा।
विज्ञापन

3 of 6
zayed khan - फोटो : social media
एक ओर जहां खान तिकड़ी सुपरहिट है तो वहीं कई खान ऐसे हैं जो सुपरफ्लॉप रहे हैं। इन्हीं में एक हैं जायद खान। एक्टर संजय खान के बेटे जायद खान ने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन इंडस्ट्री में वो नाम नहीं कमा पाए। उन्होंने 2003 में आई फिल्म चुरा लिया है तुमने से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने वादा, दस, शादी नं. वन, कैश, स्पीड और तेज सहित अन्य फिल्मों में काम किया है जो कि सुपरफ्लॉप रही हैं।

4 of 6
ayub khan - फोटो : social media
एक्टर दिलीप कुमार के भतीजे अयूब खान टीवी सीरियल उतरन से घर-घर में जाना पहचाना चेहरा हो गए। फिल्मी करियर फ्लॉप रहने के बाद अयूब ने टीवी का रुख किया। उन्होंने 1992 में फिल्म माशूक से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने मेरी आन, सलामी, खिलौना और मेला जैसी कई फिल्में की लेकिन उनका करियर ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच सका। 
विज्ञापन

5 of 6
imran khan - फोटो : social media
आमिर खान के भांजे इमरान खान की बतौर एक्टर पहली फिल्म जाने तू या जाने ना को छोड़ दिया जाए तो बाकी फिल्में कुछ खास नहीं चल पाईं। उन्होंने किडनैप, लक, ब्रेक के बाद, एक मैं और एक तू और गोरी तेरे प्यार में सहित कई फिल्मों में काम किया है। इमरान खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
honey singh - फोटो : instagram
पॉपुलर रैपर हनी सिंह ने कम समय में खूब नाम कमाया। जल्द ही हनी सिंह को बॉलीवुड में काम मिल गया और उनके गाने बच्चे-बच्चे की जुबान पर चढ़ गए। ऐसा कहा जाता है सफलता का नशा उनके सिर चढ़ गया था और वो ड्रग्स लेने लगे थे। करीब एक साल गायब रहने के बाद जब हनी सिंह पब्लिक लाइफ में आए तो उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था। उन्होंने ड्रग्स लेने की खबरों को महज अफवाह करार दिया और कहा कि वो बाईपोलर डिसऑर्डर के शिकार हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें