फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरे जमाने की ये पांच हसीनाएं अब लगने लगी हैं ऐसी, मीनाक्षी शेषाद्रि को तो पहचानना हो रहा मुश्किल

Thu, 26 Dec 2019 11:39 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड हसीनाएं - फोटो : Twitter

हिंदी सिनेमा में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिनकी खूबसूरती के चर्चे उनकी फिल्मों से ज्यादा हुए। एक समय में चर्चा में रहने वालीं ये अभिनेत्रियां अब लाइमलाइट से दूर हैं और अपनी लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। इनका लुक भी पहले से काफी बदल गया है। ऐसे में बात करेंगे उन पुरानी एक्ट्रेस की जो एक समय में बॉलीवुड की पहचान हुआ करती थीं और अब उन्हें पहचानना भी मुश्किल है।

विज्ञापन

2 of 6
फराह नाज

फराह नाज

अपनी खूबसूरती और अदाकारी से बॉलीवुड पर राज करने वाली फराह नाज ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं, लेकिन करियर के पीक पर शादी करके वो अचानक गायब हो गईं। बिंदू दारा सिंह के बाद फराह ने अभिनेता सुमीत सहगल से शादी कर ली। फराह मुंबई में अपने पति और बेटे के साथ रहती हैं। फराह पहले से काफी बदल चुकी हैं। उनकी तस्वीरों को देख आप अंदाजा लगा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
जया प्रदा

जयाप्रदा

अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री जया प्रदा का असली नाम ललिता रानी है। फिल्मों में आने के बाद जैसे कई कलाकारों के नाम बदलते हैं वैसे ही ललिता रानी जया प्रदा हो गईं। जया के फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म 'भूमिकोसम' से हुई। 1986 में जब जया का करियर पीक पर था जया प्रदा ने निर्माता श्रीकांत नाहटा से शादी कर ली। शादी के बाद भी जया अकेली ही रहती हैं। जया प्रदा अब भाजपा नेता हैं।

4 of 6
सलमा आगा - फोटो : Twitter

सलमा आगा

बॉलीवुड की सुपर-डुपर हिट फिल्म 'निकाह' से बतौर एक्ट्रेस और प्लेबैक सिंगर मशहूर हुईं पाकिस्तानी मूल की अदाकारा सलमा आगा अब पूरी तरह से बदल चुकी हैं। निकाह के बाद उन्होंने हिंदी ही नहीं तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया। सलमा की पहली ही फिल्म 'निकाह' पर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी।
विज्ञापन

5 of 6
Meenakshi Seshadri - फोटो : file photo

मीनाक्षी शेषाद्रि

मीनाक्षी शेषाद्रि 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस में से एक हैं। अपनी अदाकारी और खूबसूरती के बल पर उन्होंने खूब नाम कमाया लेकिन इतनी ऊंचाईयों तक पहुंचने के बाद मीनाक्षी ने अचानक फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। मीनाक्षी शेषाद्रि अब 55 साल की हो गईं है और फिल्मों से दूर अपनी जिंदगी बिता रही हैं। मीनाक्षी फिलहाल टेक्सास में पति और बच्चों के साथ रहती हैं। मीनाक्षी के लुक में पहले की अपेक्षा काफी बदलाव आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Reena Roy - फोटो : file photo

रीना रॉय

बॉलीवुड में 46 साल तक रीना रॉय (Reena Roy) ने राज किया। यह हिंदी सिनेमाजगत की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने लीड रोल से लेकर मां तक के सभी किरदारों को बड़ी स्क्रीन पर बखूबी निखाया। यहां तक कि उनका नाम अपने समय में हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में भी शुमार है। रीना राय को फिल्मों से दूरी बनाए हुए 18 साल हो चुके हैं। पहली फिल्म से लेकर अब तक के लुक में रीना रॉय के काफी बदलाव आया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें