फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोना सिंह की मेहंदी की तस्वीरें आईं सामने, जल्द ही बनेंगी इस शख्स की दुल्हन

Thu, 26 Dec 2019 11:19 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mona singh - फोटो : social media
फिल्मों और टीवी सीरियल से अपनी पहचान बना चुकीं मोना सिंह अब शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं । मोना की शादी 27 दिसंबर को है । मोना एक दक्षिण भारतीय इनवेस्टमेंट बैंकर से शादी करने जा रही हैं । 38 साल की मोना के मंगेतर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है । साथ ही उनकी कोई तस्वीर भी सामने नहीं आई है । मोना की प्रीवेडिंग सेरेमनी शुरू हो चुकी है । मोना की मेहंदी और हल्दी की तस्वीरें सामने आ गई हैं । ये शादी परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों के बीच होगी । शादी से पहले मोना अपनी बैचलर पार्टी भी एंज्वॉय करती नजर आईं । इसमें मोना के टीवी इंडस्ट्री के कई दोस्त पहुंचे थे ।
विज्ञापन

2 of 5
Mona Singh and Ekta Kapoor - फोटो : instagram
मोना की मेहंदी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो उनकी ब्राइड टीम ने शेयर की हैं। इस मौके पर मोना पिंक कलर का सूट पहने नजर आईं । साथ ही फूलों की ज्वैलरी पहने दिखीं । एक फोटो में मोना अपने दोस्त गौरव गेरा के साथ भी पोज देती दिखीं । 
विज्ञापन

3 of 5
Mona Singh - फोटो : twitter
खबर है कि मोना की शादी में टीवी इंडस्ट्री के कई दिग्गज पहुंच सकते हैं। मोना ने टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। उनका ये शो बहुत हिट हुआ। यह शो साल 2003 से 2006 तक चला था। इसमें मोना सिंह ने जसमीत वालिया का किरदार अदा किया था। इस शो के लिए मोना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री समेत पांच पुरस्कारों से नवाजा गया।
 

4 of 5
3 इडियट्स में करीना और आमिर के साथ मोना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद मोना 'क्या हुआ तेरा वादा' और 'प्यार को हो जाने दो' जैसे हिट टीवी सीरियल में दिखीं । मोना को फिल्मों में भी मौका मिला । राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म '3 ईडियट्स' में मोना सिंह ने करीना कपूर की बहन का किरदार निभाया था। यह मोना की पहली फिल्म थी। वैसे तो मोना का किरदार छोटा था लेकिन उनके किरदार की काफी तारीफ हुई थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mona singh - फोटो : social media
इस साल रिलीज हुई वेब सीरीज मिशन ओवर मार्स में मोना सिंह ने इसरो की एक वैज्ञानिक (मौसमी घोष) की भूमिक अदा की थी। एकता कपूर की इस वेब सीरीज में मोना द्वारा निभाया किरदार महिला सशक्तिकरण की भावना से भरपूर था। आठ एपिसोड की इस वेब सीरीज में मोना ने एक जुझारु महिला का किरदार अदा किया है। 
 

रवीना टंडन, फराह खान और भारती सिंह की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में दर्ज हुआ केस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें