फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फराह खान ने आठ साल छोटे शिरीष से की थी शादी, जानें कैसे शुरू हुई थी इनकी लव स्टोरी

Thu, 09 Jan 2020 08:21 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
farah khan sirish kundar marriage - फोटो : Twitter
बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान 9 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। फराह अपनी बेबाकी और बिंदास स्वभाव के लिए मशहूर हैं। फराह ने फिल्म 'मैं हूं ना' से निर्देशन में डेब्यू किया था। इससे पहले तक वो बॉलीवुड फिल्मों में कोरियोग्राफर के तौर पर काम करती थीं। 'मैं हूं ना' के बाद फराह खान ने 'ओम शांति ओम', 'तीस मार खां' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। 
विज्ञापन

2 of 6
farah khan
फराह खान ने साल 2004 में शिरीष कुंदर से शादी की थी । शिरीष कुंदर और फराह की लव स्टोरी भी बिल्कुल फिल्मी है । फराह के पति शिरीष बॉलीवुड में आने से पहले एक इलेक्ट्रॉनिकल इंजीनियर थे और मोटोरोला कंपनी में काम करते थे। कंपनी में चार साल तक काम करने के बाद शिरीष ने इंडस्ट्री बदली और बॉलीवुड में किस्मत आजमाने आ गए। 
विज्ञापन

3 of 6
Farah Khan
शिरीष ने फिल्म इंडस्ट्री में एडिटर के तौर पर काम किया। फराह से शिरीष की पहली मुलाकात फिल्म 'मैं हूं ना' के सेट पर हुई थी। सेट पर दोनों हमेशा लड़ते रहते थे। किसी ने नहीं सोचा था कि ये दोनों कभी शादी करेंगे। लेकिन अचानक एक दिन शिरीष ने फराह को प्रपोज कर दिया।'तानाजी...' पर खुलकर बोले अजय देवगन और काजोल, निजी जिदंगी पर भी किए खुलासे

4 of 6
फराह खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
उस वक्त फराह 32 की और शिरीष 25 के थे। फराह ने शिरीष को हां कहने में काफी समय लिया लेकिन आखिरकार दोनों ने साल 2004 में शादी कर ली। शादी के चार साल बाद फराह खान ने ट्रिपलेट्स बच्चों को जन्म दिया। फराह खान से शादी करने के बाद शिरीष ने 'तीस मार खां और 'जोकर' जैसी फिल्मों की कहानी भी लिखी। लेकिन दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गईं। 
विज्ञापन

5 of 6
Shahrukh khan and Farah Khan - फोटो : twitter
इन दोनों फिल्मों में अक्षय कुमार ने काम किया था। फिल्म 'जानेमन' के राइटर भी शिरीष कुंदर ही थे। शिरीष ने 'कृति' नाम की एक शॉर्ट फिल्म भी बनाई है। शिरीष की वजह से फराह खान और शाहरुख खान के रिश्ते में भी दरार आ गई थी। दोनों इंडस्ट्री में भाई-बहन के तौर पर फेमस थे। लेकिन शिरीष ने एक बार शाहरुख की फिल्म 'रावन' के बारे में कुछ गलत ट्वीट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shirish Kunder
इससे शाहरुख खान उनसे काफी नाराज हो गए। इससे पहले शाहरुख ने फिल्म 'तीस मार खां' में काम करने से मना कर दिया था । शाहरुख को फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई थी। तबसे शिरीष और शाहरुख एक-दूसरे को नापसंद करने लगे थे। इसी के चलते एक बार संजय दत्त की पार्टी में शाहरुख ने शिरीष को चांटा मार दिया था। तब फराह ने दोनों को शांत कराया था। साथ ही ट्वीट कर इस खबर को पुख्ता किया था। 
 

'तानाजी...' पर खुलकर बोले अजय देवगन और काजोल, निजी जिदंगी पर भी किए खुलासे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें