फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कर्ट पहनकर झूमती नजर आईं शाहरुख खान की लाडली, तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे सुहाना के फैंस

Wed, 25 Nov 2020 09:37 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुहाना खान - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) को फैंस द्वारा सोशल मीडिया क्वीन कहा जाने लगा है, जिसकी वजह उनका अलग अंदाज है। सुहाना खान अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं और एक बार फिर सुहाना की एक तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है।
विज्ञापन

2 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram/suhanakhan2
दरअसल कुछ देर पहले ही सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सुहाना का बिंदास और क्यूट अंदाज साफ झलक रहा है। फोटो में सुहाना स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं, जिसका जिक्र भी उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में किया है।
विज्ञापन

3 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram/suhanakhan2
सुहाना ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए फोटो के कैप्शन में लिखा, 'देखो मुझे स्कर्ट में।' सुहाना खान के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कुछ ही देर में इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक लाख से अधिक लाइक्स आ गए हैं। फैंस के साथ ही साथ सेलेब्स भी सुहाना की तारीफ कर रहे हैं।
 

4 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram: suhanakhan2
याद दिला दें कि ये पहली बार नहीं है जब सुहाना की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई हो,  शाहरुख खान की बेटी अपने ग्लैमरस स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को लेकर ही जानी जाती हैं। वहीं स्टार किड्स की चर्चा में भी सुहाना खान के नाम के बिना अधूरी रहती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram: suhanakhan2
गौरतलब है कि न सिर्फ सुहाना खान बल्कि गौरी और शाहरुख खान के फैंस को भी सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार है। वहीं सुहाना खान  के बॉलीवुड करियर को लेकर खुद शाहरुख खान ने कहा था कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही फिल्मी दुनिया में कदम रख सकती हैं।
 

पढ़ें: श्वेता तिवारी के खिलाफ पूर्व-कर्मचारी ने किया दो करोड़ के मानहानि का केस, 52 हजार रुपये ना लौटाने का है आरोप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें